Jammu Kashmir: जम्मू के डोडा में जोशीमठ जैसा संकट सामने आया है। यहां के मंदिर, मस्जिद, मदरसा समेत करीब 21 घरों में दरारें देखने को मिली है। जानकारी के मुताबिक, प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के करीब 300 लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा है।
फिलहाल, डोडा प्रशासन और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की एक टीम डोडा में उस स्थान पर मौजूद है जहां 21 संरचनाएं धंसने की सूचना है। एसडीएम अतहर अमीन जरगर कहते हैं, “21 संरचनाएं शुक्रवार को प्रभावित हुईं थी। आज सुबह भी घरों के धंसने का प्रभाव उसी क्षेत्र तक सीमित है। किसी नई संरचना में नई दरारों की खबर नहीं है।”
SDM बोले- नियमित रूप से की जा रही निगरानी
एसडीएम अतहर अमीन जरगर ने कहा कि उपायुक्त डोडा और उनके सीनियर अधिकारियों की टीम नियमित रूप से स्थिति की निगरानी कर रही है। स्थिति नियंत्रण में है। सरकार ने भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की एक टीम भेजी और वे अपना अध्ययन कर रहे हैं। वे अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेंगे। लोगों ने प्रभावित इलाका खाली कर दिया है।
एसडीएम ने बताया, ‘घरों के असुरक्षित होने के बाद हमने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया है। हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का दौरा किया और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है।
संबंधित खबरें
स्मित मच्छार के हमलावर के सपोर्ट में आया 'अलकायदा', फ्लाईदुबई के विमान को बताया 'जायानिस्ट UAE प्लेन'
4 hrs agoएलन मस्क का गर्लफ्रेंड से क्यों हुआ ब्रेकअप? शिवोन जिलिस ने X पोस्ट में बयां किया रिश्ता टूटने का दर्द
4 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
5 hrs agoअटलांटिक महासागर के ऊपर विमान लापता, 6 लोगों को लेकर जा रहा था बोस्टन, ATC-पायलट की बातचीत आई सामने
5 hrs agoकौन थे वो 2 मिस्ट्री पायलट? जिन्होंने 17000 फीट नीचे गिर चुकी फ्लाईदुबई फ्लाइट को किया कंट्रोल? रोका बड़ा हादसा
6 hrs agoरियाद में 'सऊदी अरामको' की रिफाइनरी पर हूतियों का मिसाइल अटैक, आसमान में दिखा धुएं का गुबार
6 hrs agoबांग्लादेश में दुर्गा पूजा से पहले क्यों मचा बवाल? हिंदू मंदिर में तोड़ी गईं 7 मूर्तियां
7 hrs ago'नमाज पढ़ी और पीछे से मारा चाकू', फ्लाईदुबई के 'हीरो' स्मित मच्छार का खुलासा, इजरायली PM नेतन्याहू ने की वीडियो कॉल
8 hrs agoअमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर फेंके गए पत्थर, अंदर मौजूद थे श्रद्धालु-पुजारी, तोड़ी गईं खिड़कियां
23 hrs ago'इस्लामिक नाटो' का हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा फैसला, सऊदी अरब में तैनात होंगे 25000 पाकिस्तानी सैनिक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines