नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले सात महीनों से अधिक समय से युद्ध जारी है। भारत समेत कई मौके पर विदेश मंत्री जयशंकर से सवाल पूछ लिया जाता है कि आखिर भारत किसकी ओर है। इस सवाल का विदेश मंत्री सहजता से जवाब भी देते हैं। शनिवार को भी विदेश मंत्री से ये सवाल पूछ लिया गया जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि भारत शांति के पक्ष में है।
भारत ने शनिवार को कूटनीति के माध्यम से युद्ध को समाप्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया। 77वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में बोलते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, “हमसे अक्सर पूछा जाता है कि हम किसके पक्ष में हैं और हमारा जवाब हर बार सीधा और ईमानदार होता है। भारत शांति के पक्ष में है।
जयशंकर बोले- हम उस पक्ष में हैं जो…
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध पर भारत के रुख को दोहराते हुए जयशंकर ने कहा कि हम उस पक्ष में हैं जो संयुक्त राष्ट्र चार्टर और उसके संस्थापक सिद्धांतों का सम्मान करता है। जयशंकर ने कूटनीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि वे उस पक्ष में हैं जो बातचीत का आह्वान करता है।
उन्होंने कहा कि हम उन लोगों के पक्ष में हैं जो अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि ये हमारे सामूहिक हित में है कि हम इस संघर्ष का जल्द समाधान खोजने का कार्य करें। संबोधन से कुछ घंटे पहले विदेश मंत्री जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की और यूक्रेन पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत में जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस श्यामल के साथ व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उन्हें भारत की उस सैद्धांतिक स्थिति से अवगत कराया जो सभी शत्रुता को समाप्त करने और बातचीत और कूटनीति पर लौटने पर जोर देती है।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
LIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
1 hr ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
1 hr agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
1 hr agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
14 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
18 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
20 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
21 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
23 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines