पाकिस्तान छिपे बैठे आतंकी आका मसूद अजहर ने फिर से अपनी गीदड़भभकी का राग अलापा है. सोशल मीडिया पर आतंकी एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो दावा ठोक रहा है कि जैश-ए-मोहम्मद के पास हजारों फिदायीन (सुसाइड बॉम्बर) मौजूद हैं, जो किसी भी पल हमले को तैयार बैठे हैं. ऑडियो में मसूद युवाओं को ‘शहादत’ के लिए बरगलाता सुनाई देता है. वो कहता है कि उसके ये फिदायीन दुनिया की किसी सुख-सुविधा के पीछे नहीं भागते.
हजारों की संख्या में सुसाइड बॉम्बर
मसूद कहता है, उसके फिदायीनों को न कर्ज चुकाने की फिक्र, न बीवी-मकान की चाहत, न यूरोप-अमेरिका का वीजा और न आईफोन-मोटरसाइकिल का लालच, उनकी बस एक ही पुकार है ‘या अल्लाह, शहादत दे दे!’ फिदायीन रात के तीन बजे उठकर सिर्फ अल्लाह से यही मांगते हैं. मसूद आगे कहता है, ‘ये (फिदायीन) एक नहीं, दो नहीं, सौ-तीन सौ नहीं, हजारों की तादाद में हैं. अगर पूरी संख्या बता दूं, तो कल सुबह दुनिया के सारे मीडिया में हंगामा मच जाएगा!’
यह भी पढ़ें: IRCTC का मास्टर प्लान! रेल टिकट के लिए स्टेशन के चक्कर से मुक्ति, पड़ोस की दुकान से हो जाएगा काम
भारत के सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स मानते हैं कि मसूद अजहर का ये बयान बौखलाहट की निशानी है. भारत के हालिया एक्शन के बाद जैश के दर्जनों लोग मारे गए, ठिकाने तबाह हुए. ऐसे में मनोबल टूटने पर आतंकी संगठन के सरगना ऑडियो जारी करते हैं और अपने लोगों को झूठी हिम्मत देते हैं.
2019 के बाद से नहीं दिखा मसूद अजहर
ऑडियों में मसूद को कहते सुना गया कि ‘फिदायीन मुझे खत लिख-लिखकर मन्नतें करते हैं, अल्लाह-रसूल का वास्ता देते हैं, मदीना की दुआएं भेजते हैं… हमें जल्दी आगे भेजो!’ ऑडियो की तारीख की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन इसे जैश से जुड़ा माना जा रहा है. 2019 में बहावलपुर धमाके के बाद मसूद गायब हो गया. तब से वो पब्लिक में नहीं दिखा, बस ऐसे-ऐसे ऑडियो और मैसेज आते रहते हैं.
संबंधित खबरें
'पाकिस्तान से रिश्ते की कीमत पर भारत से दोस्ती नहीं', US विदेश मंत्री बोले
10 hrs ago'मानवाधिकार का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने...', भारत ने UN पर साधा निशाना
12 hrs ago'मुहर लगने के बेहद करीब, पिछली डील से है बिल्कुल अलग', भारत-US डील पर ट्रंप
14 hrs agoनाबालिग हिंसा करेंगे, तो मां-बाप भरेंगे जुर्माना, इटली में मेलोनी का कानून
15 hrs ago'ईरान से कोई यूरेनियम बाहर नहीं जाएगा', तेहरान की आसिम मुनीर से दो टूक
16 hrs agoअमेरिकी महिला ने 16 साल के बेटे को गिफ्ट की बंदूक, लड़के ने 4 को मार डाला
1 day agoसऊदी अरब ने मस्जिद में 'किस' करने पर 2 बांग्लादेशियों को दी मौत की सजा?
1 day ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
1 day agoबैंक खाते ठप, कैब बंद... रूस में यूक्रेनी अटैक के बाद ब्लैकआउट से हाहाकार
1 day ago'मुझे पता है कि ये जोखिम भरा है', शेख हसीना ने बताया कब लौटेंगी बांग्लादेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines