'जैश के पास हजारों सुसाइड बॉम्बर तैयार', आतंकी मसूद अजहर ने फिर दी गीदड़भभकी, सामने आया ऑडियो

भारत के सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स मानते हैं कि मसूद अजहर का ये बयान बौखलाहट की निशानी है. भारत के हालिया एक्शन के बाद जैश के दर्जनों लोग मारे गए, ठिकाने तबाह हुए. ऐसे में मनोबल टूटने पर आतंकी संगठन के सरगना ऑडियो जारी करते हैं.

AZHAR
विज्ञापन

पाकिस्तान छिपे बैठे आतंकी आका मसूद अजहर ने फिर से अपनी गीदड़भभकी का राग अलापा है. सोशल मीडिया पर आतंकी एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो दावा ठोक रहा है कि जैश-ए-मोहम्मद के पास हजारों फिदायीन (सुसाइड बॉम्बर) मौजूद हैं, जो किसी भी पल हमले को तैयार बैठे हैं. ऑडियो में मसूद युवाओं को ‘शहादत’ के लिए बरगलाता सुनाई देता है. वो कहता है कि उसके ये फिदायीन दुनिया की किसी सुख-सुविधा के पीछे नहीं भागते.

हजारों की संख्या में सुसाइड बॉम्बर


मसूद कहता है, उसके फिदायीनों को न कर्ज चुकाने की फिक्र, न बीवी-मकान की चाहत, न यूरोप-अमेरिका का वीजा और न आईफोन-मोटरसाइकिल का लालच, उनकी बस एक ही पुकार है ‘या अल्लाह, शहादत दे दे!’ फिदायीन रात के तीन बजे उठकर सिर्फ अल्लाह से यही मांगते हैं. मसूद आगे कहता है, ‘ये (फिदायीन) एक नहीं, दो नहीं, सौ-तीन सौ नहीं, हजारों की तादाद में हैं. अगर पूरी संख्या बता दूं, तो कल सुबह दुनिया के सारे मीडिया में हंगामा मच जाएगा!’

विज्ञापन

भारत के सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स मानते हैं कि मसूद अजहर का ये बयान बौखलाहट की निशानी है. भारत के हालिया एक्शन के बाद जैश के दर्जनों लोग मारे गए, ठिकाने तबाह हुए. ऐसे में मनोबल टूटने पर आतंकी संगठन के सरगना ऑडियो जारी करते हैं और अपने लोगों को झूठी हिम्मत देते हैं.

2019 के बाद से नहीं दिखा मसूद अजहर


ऑडियों में मसूद को कहते सुना गया कि ‘फिदायीन मुझे खत लिख-लिखकर मन्नतें करते हैं, अल्लाह-रसूल का वास्ता देते हैं, मदीना की दुआएं भेजते हैं… हमें जल्दी आगे भेजो!’ ऑडियो की तारीख की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन इसे जैश से जुड़ा माना जा रहा है. 2019 में बहावलपुर धमाके के बाद मसूद गायब हो गया. तब से वो पब्लिक में नहीं दिखा, बस ऐसे-ऐसे ऑडियो और मैसेज आते रहते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ