हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

हर हफ्ते 2 करोड़ कमाने वाले 'बिल गेट्स' को Superyacht में पार्टी करना पड़ा भारी, बेटी के साथ मिला शव, 2 अभी भी लापता

World Latest News: इटली से सटे एक द्वीप पर भयंकर तूफान के कारण रविवार शाम को एक नौका डूब गई थी। जिसके बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। लेकिन पानी के अंदर बचाव दल को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोगों को इलाज के लिए अस्पतालों में दाखिल करवाया गया था।

विज्ञापन

World News in Hindi: इटली से सटे भूमध्य सागरीय द्वीप सिसिली के तट पर भयंकर तूफान के बीच डूबी लग्जरी नौका से यूके के बड़े उद्योगपति 51 वर्षीय माइक लिंच और उनकी बेटी 18 वर्षीय हन्नाह के शव बरामद कर लिए गए हैं। नौका तेज हवाओं के कारण समुद्र में पलट गई थी। जिसके बाद से इटली के गोताखोरों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला रखा है। 15 लोगों को जिंदा बचा लिया गया था। 7 लोग लापता हुए थे। जिसमें से 5 के शव मिल गए हैं। 3 शव निकाल लिए गए हैं। 2 शव अभी पानी में हैं। शुरुआत में एक शव मिला था। पानी के कारण बचाव दल को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खराब मौसम के बीच सिसिली के तट से नौका 22 लोगों को लेकर चली थी।

लापता लोगों में 4 यूके, दो अमेरिकी और एक कनाडाई शामिल था। यूके के जो चार लोग लापता थे, उनमें एक टेक टाइकून माइक लिंच और उनकी बेटी शामिल थे। लिंच को ‘यूके का बिल गेट्स कहा जाता है।’ ये उद्यमी सप्ताह में 166000 पाउंड (1,80,35,172 रुपये) कमाते हैं। उनकी पत्नी एंजेला बैकारेस (57) को हादसे के बाद बचा लिया गया था।

दो लोगों के शव मिले, निकालने बाकी

अधिकारियों ने बता कि दो शव आज सबसे पहले मिले थे। वे टूटी नाव के केबिन के अंदर गद्दों में फंसे हुए थे। शवों को बाहर निकाले जाने के बाद एक एंबुलेंस को भी बंदरगाह से बाहर जाते देखा गया। लापता एक दंपती के शव भी मिल गए हैं। लेकिन उनको बाहर नहीं निकाला जा सका है। लापता 7 लोगों में से अब तक 5 लोगों के शव मिल चुके हैं। 50 कर्मचारी लापता दो अन्य लोगों की तलाश में जुटे हैं। इटली के 8 गोताखोर भी बचाव दल में शामिल हैं। दो ब्रिटिश और दो अमेरिकी नागरिकों की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:72Kg वजन घटाया…9 सर्जरी; स्लिम दिखने के चक्कर में ये क्या करवा बैठी महिला? जाते-जाते बची जान

पुलिस दुर्घटनाग्रस्त सुपरयॉट के कप्तान 51 वर्षीय जेम्स कटफील्ड से पूछताछ कर रही है। बचाव अभियान में दमकलकर्मियों, हेलीकॉप्टर, पुलिस और गोताखोरों की मदद ली जा रही है। स्थानीय फायर ब्रिगेड के प्रमुख लुका कैरी ने बताया कि गोताखोर अधिकतम 12 मिनट तक पानी के अंदर रह सकते हैं। 2 मिनट उनको आने-जाने के लिए चाहिए। जहाज के अंदर काफी छोटी-छोटी जगह हैं। जिससे उनको दिक्कत आ रही है। ऐसा हादसा 2012 में भी हो चुका है। जब एक जहाज चट्टान से टकरा गया था। इस कारण 33 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

भयंकर तूफान के बीच फंसी थी नौका

भयंकर तूफान के बीच पोर्टिसेलो के पास नौका फंस गई थी। नौका के ऊपर यूके का झंडा लगा हुआ था। बायेसियन नौका 56 मीटर लंबी थी। नाव में सवार 12 लोग यात्री थे, जो समुद्र में छुट्टी बिताने के लिए निकले थे। 10 लोग स्टाफकर्मी थे। 8 लोगों को अस्पतालों में भर्ती करवाया गया था। जिनमें 1 बच्चा भी शामिल था। नौका इतालवी जहाज कंपनी पेरीनी की 2008 मॉडल थी है। यह लग्जरी नाव थी, जो समुद्र में अधिकतम 15 समुद्री मील प्रतिघंटा दौड़ सकती है। नाव 14 अगस्त को मिलाजो के सिसिली बंदरगाह से चली थी। जो समुद्र के भीतर लगभग 160 गहराई में डूबी हुई मिली है।

यह भी पढ़ें:तूफान के बीच पार्टी करने गए लोगों की लग्जरी नाव पलटी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; ‘UK के बिल गेट्स’ समेत 6 विदेशी लापता

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः Air India की एयर होस्टेस पर लंदन में हमला, होटल के कमरे में घुसा शख्स; सेक्सुअल हैरेसमेंट का भी आरोप

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola