इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी को उनका ही एक बयान महंगा पड़ गया. उन्होंने महिलाओं के पहनावे पर एक कमेंट किया, जिससे वो सवालों के घेरे में आ खड़े हुए. उन्होंने कहा कि लॉन्ग स्कर्ट पहनने वाली महिलाएं ज्यादा भरोसेमंद और बेहतर मां साबित होती हैं. उप प्रधानमंत्री के इस स्टेटमेंट के बाद विपक्षी महिला लीडर्स ने जंग छेड़ दी है. महिला नेताओं और सांसदों ने संसद से लेकर सोशल मीडिया तक जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. हालात ये हो गए कि खुद एंटोनियो को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी पड़ी.
ये भी पढ़ें: इटली के स्कूलों में बुर्के-नकाब पर लगेगा बैन, विदेशी छात्रों की संख्या भी तय करेगी मेलोनी सरकार
क्या है मामला?
द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, फार्मेलो में एक पॉलिटिकल प्रोग्राम के दौरान इटली के उप प्रधानमंत्री ने अपने बेटे को शादी के लिए सलाह देने के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि शुरुआत में चाहे कोई ग्लैमरेस महिला पहली नजर में अच्छी लगे, लेकिन वो एक ऐसी महिला को चुनेंगे जो दिखावट में कम लगे, लेकिन ज्यादा भरोसेमंद, अच्छी मदर और लॉयल रहे. ताजानी ने आगे कहा कि वो ऐसी लड़की को तवज्जो देंगे जो लॉन्ग स्कर्ट पहनती हो. विदेश मंत्री के इस बयान के बाद बवाल मच गया और उनकी कड़ी निंदा होने लगी.
सीनेट में महिला सांसदों का प्रदर्शन
उप प्रधानमंत्री के ऐसे भड़काऊ बयान के विरोध में विपक्षी दलों की महिलाएं इटली की संसद में मिनीस्कर्ट पहनकर पहुंचीं. इनमें डेमोक्रेटिक पार्टी, फाइव स्टार मूवमेंट, इटालिया विवा और ग्रीन्स एंड लेफ्ट अलायंस की सांसद शामिल थीं. उनका कहना था कि महिलाओं को अपनी मर्जी से कपड़े पहनने की पूरी आजादी है, वो जो चाहें पहन सकती हैं. सिर्फ सीनेट ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी विदेश मंत्री ताजानी को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. महिला नेताओं का कहना है कि उप प्रधानमंत्री विचारों के मामले में हजारों साल पीछे हैं. इस पूरे मामले पर आखिरकार ताजानी को माफी मांगनी पड़ी. उन्होंने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान कहा कि वो किसी को महिला का दिल दुखाना नहीं चाहते थे.
ये भी पढ़ें: इटली की प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को क्यों कहा ‘थैंक्यू’? G-7 के बीच इस वजह से वायरल हुआ जॉर्जिया मेलोनी का बयान
संबंधित खबरें
जर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
2 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
4 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
8 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
9 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
12 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
12 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
16 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
16 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
17 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines