Italy Pakistani Girl Sanam Abbas Honour Killing Case: इटली में मंगलवार को स्थानीय अदालत ने पाकिस्तानी दंपत्ति को उम्रकैद की सजा सुनाई। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी 18 साल की बेटी की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उसने अरेंज मैरिज करने से मना कर दिया। पाकिस्तानी दंपति की बेटी का नाम सनम अब्बास था उसकी उम्र 18 साल थी। सनम की मां फिलहाल पाकिस्तान में छिपी है वहीं उसके पिता इटली की जेल में बंद है।
यह भी पढ़ेंः रूसी सैनिकों की आंखों से निकल रहा खून, माउस बुखार से बेहाल हुई आर्मी
स्थानीय न्यूज चैनल की माने तो सनम अब्बास का परिवार 2016 में इटली के नोवेलरा में रहने आया था। समन अब्बास यहां के स्कूल में पढ़ती थी। अप्रैल 2021 वो अचानक गायब हो गई। सनम के गायब होने की पहली खबर उसके ब्वाॅयफ्रेंड ने पुलिस को दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस सक्रिय हुई और मामले की छानबीन करने लगी। इस दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला। इस फुटेज में सनम और उसके फैमिली के सदस्य नजर आ रहे थे। इसके अलावा उनके साथ तीन और लोग भी थे उनमें से एक के हाथ में फावड़ा था।
पुलिस ने ब्वाॅयफ्रेंड की शिकायत पर शुरू की जांच
जांच में सामने आया कि सनम के पिता उसकी शादी 2020 में उनके किसी रिश्तेदार कराना चाहते थे। लेकिन सनम यह शादी नहीं करना चाहती थी। इसके बाद वह घर से फरार हो गई और एक शेल्टर होम में जाकर रहने लगी। जब उसके पिता को यह बात पता चली तो वे उसे मनाकर फिर घर ले आए। इसके बाद वो अचानक लापता हो गई। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के कारण शक की सुई उसके परिवार की ओर गई।
https://twitter.com/tabloidpk/status/1737587076248531170
ऐसे खुला हत्या का राज
पुलिस ने सनम के पिता और चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का सच सामने आया। पुलिस ने नवंबर 2022 में उसका शव घर से कुछ ही दूर बरामद किया था। पुलिस ने दफनाए गए सनम केे शव को बाहर निकाला और पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। इसके बाद रिपोर्ट में सामने आया कि सनम की गला घोंटकर हत्या की गई थी।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सनम पिता और चाचा को अरेस्ट कर लिया। हत्या के आरोप में स्थानीय अदालत ने शााबर और नाजिया को उम्रकैद और उसके चाचा को 14 साल जेल की सजा सुनाई। वहीं सनम की मां नाजिया सजा से बचने के लिए पाकिस्तान में रह रही है।
संबंधित खबरें
'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
3 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
9 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
9 hrs agoLIVE: आज अयोध्या धाम अपना गौरव प्राप्त कर चुकी है- सीएम योगी
12 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
12 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
13 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
13 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 day agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines