हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इटली की प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को क्यों कहा 'थैंक्यू'? G-7 के बीच इस वजह से वायरल हुआ जॉर्जिया मेलोनी का बयान

अमेरिका (US) और ईरान के बीच हाल ही में हुए एक महत्वपूर्ण समझौते में पाकिस्तान और कतर ने पर्दे के पीछे से बड़ी कूटनीतिक भूमिका निभाई है, जिसकी सराहना अब यूरोपीय लीडरशिप कर रहा है. अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी गतिरोध को कम करने के लिए पिछले कुछ समय से सीक्रेट बातचीत चल रही थी.

विज्ञापन

फ्रांस में चल रहे G-7 देशों की बैठक के बीच इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का एक ताजा बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. PM मेलोनी ने सार्वजनिक रूप से पाकिस्तान और कतर को धन्यवाद (Thank You) कहा है. यह आभार किसी द्विपक्षीय व्यापार या आर्थिक समझौते के लिए नहीं, बल्कि वैश्विक शांति से जुड़े एक बेहद संवेदनशील मामले में मध्यस्थता करने के लिए व्यक्त किया गया है.

पाकिस्तान ने ऐसा क्या कर दिया?


दरअसल, अमेरिका (US) और ईरान के बीच हाल ही में हुए एक महत्वपूर्ण समझौते में पाकिस्तान और कतर ने पर्दे के पीछे से बड़ी कूटनीतिक भूमिका निभाई है, जिसकी सराहना अब यूरोपीय लीडरशिप कर रहा है. अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी गतिरोध को कम करने के लिए पिछले कुछ समय से सीक्रेट बातचीत चल रही थी. इस बातचीत को अमली जामा पहनाने में पाकिस्तान और कतर ने मीडिएटर की भूमिका अदा की.

यह भी पढ़ें: अब इन लोगों को नहीं मिलेगा एक भी LPG गैस सिलिंडर, सख्ती के साथ जारी हुआ ये आदेश

विज्ञापन

आपको बता दें कि इस्लामाबाद इस पूरी प्रक्रिया के शुरुआती दौर से ही राजनयिक प्रयासों में सक्रिय रूप से शामिल था. दोनों देशों ने वाशिंगटन और तेहरान के बीच संवाद का सेतु बनाने का काम किया, जिसके परिणामस्वरूप दोनों कट्टर प्रतिद्वंद्वी एक समझौते पर सहमत हुए.

जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा?


इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस समझौते का स्वागत किया. उन्होंने लिखा कि इटली, फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन के साथ मिलकर अमेरिका और ईरान के बीच बनी इस नए समझौते का पूरा समर्थन करता है. मेलोनी ने इस कूटनीतिक कामयाबी के लिए मध्यस्थता करने वाले सभी पक्षों का आभार जताया और विशेष रूप से पाकिस्तान और कतर के योगदान की सराहना की.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: यूपी में कल का मौसम 17 जून: आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश की संभावना

मेलोनी ने कहा कि यह समझौता विश्व शांति के लिए एक अमूल्य और बड़ा अवसर है, जिसे किसी भी कीमत पर हाथ से जाने नहीं दिया जाना चाहिए. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इटली भविष्य में एक व्यापक और अधिक समावेशी समझौते के लिए कूटनीतिक प्रयासों का समर्थन जारी रखने के लिए पूरी तरह तैयार है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola