Italy PM Giorgia Meloni PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के साथ इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी (PM Giorgia Meloni) की वो तस्वीर याद है, काफी खुशनुमा पल थे वो और पूरे देश-दुनिया में लोगों ने उस तस्वीर को सराहा था। आज हम आपको उन्हीं प्रधानमंत्री मेलोनी का एक ऐसा किस्सा सुनाएंगे, जिसे सुनकर आप उनकी तारीफ ही नहीं करेंगे, बल्कि उन्हें बड़े दिल वाली भी कहेंगे।
जी हां, PM मेलोनी ने 30 दिन के एक बच्चे की जान बचाई है। इसके लिए उन्होंने न सिर्फ सेना के प्लेन को ब्रिटेन भेजा, बल्कि उस बच्चे को रोम एयरलिफ्ट कराकर उसका इलाज कराया और पूरा खर्चा भी उठाया। इतना ही नहीं एयरलिफ्ट करते समय बच्चे की जान पर आंच न आए, इसके लिए सभी मेडिकल फैसिलिटी भी उपलब्ध कराईं।
यह भी पढ़ें:24 पत्नियां…बॉर्डर पार जाकर बच्चियों से करता था रेप; 175 साल की जेल; कौन था टोनी अलामो?
ब्रिटेन में उपलब्ध नहीं बच्चे की बीमारी का इलाज
दरअसल, बच्चा दिल की एक ऐसी बीमारी से ग्रस्त था, जिसका इलाज ब्रिटेन में उपलब्ध नहीं है। बच्चे का ब्रिस्टल रॉयल हॉस्पिटल फॉर चिल्ड्रन में इलाज चल रहा था। उसके माता-पिता का नाम डीन ग्रेगरी और क्लेयर स्टैनिफोर्थ है, लेकिन ब्रिटेन में उस बीमारी का इलाज करने वाले विशेषज्ञ और सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं।
जब बच्चे के अभिभावकों को पता चला कि उनके बेटे का इलाज रोम में हो सकता है तो उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी और उनकी सरकार से मदद की अपील की, जिन्होंने मामले की गंभीरता को समझते हुए मदद करने का वादा किया। साथ ही सभी आवश्यक इंतजाम करके प्लेन ब्रिटेन भेजने के निर्देश अपने देश की सेना को दिए। मंगलवार की सुबह बच्चा और उसका परिवार रोम में था। पहुंचते ही बच्चे को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
यह भी पढ़ें:1 ही नदी को 2 बार पार करता है ये अनोखा पुल, बनने में लग गए 27 साल; कितनी है लंबाई?
बच्चे के अभिभावकों को जताया आभार
बच्चे के पिता ने बताया कि ब्रिटेन के ब्रिस्टल रॉयल अस्पताल से रोम के बम्बिनो गेसु बच्चों के अस्पताल तक उनके बेटे को एयर एंबुलेंस में ले जाया गया। वहां इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी और उनकी सरकार के सहयोग से उनके बेटे की दिल की बीमारी का इलाज संभव हुआ। बच्चे की सर्जरी की गई और अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। मैं और मेरी पत्नी बहुत खुश हैं और राहत महसूस कर रहे हैं।
हालांकि उन्होंने ब्रिटेन के अस्पताल के साथ कानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी की थी और वे उच्च न्यायालय में आवेदन करने वाले थे, लेकिन अस्पताल के सुझाव पर इटली की सरकार से मदद की अपील की गई। फिर बच्चे को तुरंत छुट्टी दे दी गई और 10 मिनट की दूरी पर हवाई अड्डे तक पहुंचाया गया और उसे सेना के प्लेन में रोम ले जाया गया।
यह भी पढ़ें:जज साहब, मैं ‘पीता’ नहीं, मेरे शरीर में खुद बनती है ‘शराब’, कोर्ट में युवक की अनोखी दलील ने चौंकाया
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
53 mins agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
1 hr agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
2 hrs agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
11 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
11 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
15 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
16 hrs agoLIVE: दुर्गा पूजा के दौरान 17-18 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल जाएंगे अमित शाह
16 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
1 day agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines