Italian PM Georgia Meloni: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने करीब दस साल बाद अपने पार्टनर से रिश्ता तोड़ लिया है। वे अपने पत्रकार साथी एंड्रिया जियाम्ब्रुनो से अलग हो गई हैं। अब इसकी असली वजह सामने आई है। उनके अलग होने की वजह हैरान करने वाली है। वजह ये है कि मेलनी के पार्टनर ने अपनी महिला सहकर्मियों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
मेलोनी ने एंड्रिया के सेक्सिस्ट कमेंट को अलग होने की वजह बताई है। एंड्रिया एक टीवी पत्रकार हैं और उन्होंने यह कमेंट एक टीवी प्रसारण के दौरान किया था। एक टेलीविजन चैनल पर शो में उन्होंने सुझाव दिया था कि महिलाएं बहुत ज्यादा शराब न पीएं तो वे दुष्कर्म से बच सकती हैं। इसे लेकर उनकी काफी आलोचना हो रही थी। मेलोनी ने इसपर कहा था कि उन्हें उनके पार्टनर की टिप्पणियों के आधार पर नहीं आंका जाना चाहिए और भविष्य में वह उनके व्यवहार के बारे में सवालों का जवाब नहीं देंगी। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर उन्होंने कहा कि मैं अपनी दोस्ती और हर कीमत पर अपनी बच्ची की रक्षा करूंगी।
उन दोनों की शादी नहीं हुई थी, लेकिन दस साल से उनका रिश्ता था। दोनों की एक सात साल की बेटी भी है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में रिश्ता खत्म होने की जानकारी दी। इसमें उन्होंने जियाम्ब्रुनो के साथ बिताए समय के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय से हमारे रास्ते अलग हो चुके हैं।
पहले भी हो चुकी है एंड्रिया की आलोचना
बता दें कि इससे पहले भी एक मामले में एंड्रिया की आलोचना हो चुकी है। यह गैंगरेप के मामले में पीड़िता को दोषी ठहराने वाली टिप्पणी का मामला था। एक कार्यक्रम में उन्होंने यह भी कहा था कि अगर आप डंस करते हैं तो आपको नशे में होने का पूरा अधिकार है।
सबसे कम उम्र में बनी थीं इटली की मंत्री
बता दें कि जॉर्जिया इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं। वे वहां की दक्षिणपंथी पार्टी ब्रदर्स ऑफ इटली की नेता हैं। वे सिर्फ 31 साल की उम्र में इटली की सबसे युवा मंत्री बनीं थीं। अपने बयानों को लेकर वे अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इसी साल जी-20 सम्मेलन में भाग लेनें के लिए वे भारत आई थीं। इस दौरान वे भारत में भी काफी चर्चा में रहीं।
ये भी पढ़ें-अमेरिका में पगड़ी पहने नाबालिग सिख की पिटाई, आरोपी बोला- हम इसे यहां नहीं पहनने देते
संबंधित खबरें
नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
2 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
4 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
4 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
4 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
4 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
12 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
18 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
22 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
23 hrs agoUAE के पास तेल के जहाज पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines