Italian Luxury Yacht Sank In The Mediterranean Sea: इटली के सार्डिनिया कोस्ट के पास इंजन खराब होने और आग लगने के बाद तकरीबन 9.1 मिलियन डॉलर की कीमत वाली एक लग्जरी यॉट अपने नए मालिक को सौंपे जाने के सिर्फ 4 दिन बाद भूमध्य सागर में डूब गई. 98-फुट लंबी ‘एंजियोला II’ में मेहमानों और क्रू समेत 14 लोग सवार थे, जब ये घटना सार्डिनिया के कोस्टा स्मेराल्डा इलाके में फेमस डेस्टिनेशन पोर्टो सर्वो के पास हुई. खबरों के मुताबिक, इंजन में खराबी के कारण आग लगी, जिसके बाद नाव में पानी भरने लगा.
पानी में समा गई यॉट
जैसे-जैसे पानी का लेवल बढ़ा, यॉट एक तरफ झुक गई और आखिरकार पानी के नीचे समा गई. इलाके के फुटेज में नाव को धीरे-धीरे भूमध्य सागर में डूबते हुए देखा गया. यॉट पर सवार सभी 14 लोगों को बचा लिया गया और किसी के घायल होने की खबर नहीं है. ज्यादातर लोगों को पास की एक नाव पर ले जाया गया, जबकि यॉट के मालिक – जो कथित तौर पर एक इटैलियन बिजनेसमैन हैं – तब तक नाव पर ही रहे जब तक कि बाकी सभी को सुरक्षित बाहर नहीं निकाल लिया गया. बाद में इतालवी अधिकारियों की मदद से पूरे ग्रुप को सुरक्षित किनारे पर लाया गया.
‘फ्यूल लीकेज नहीं हुआ’
ये यॉट पॉपुलर ‘एमराल्ड कोस्ट’ के पास, ‘एल’इसोला देई कैपुचिनी’ और ‘कैपो फेरो’ के बीच लगभग 23 फीट (7 मीटर) की गहराई में डूब गई. घटना के बाद, अधिकारियों ने समुद्र की तलहटी में आंशिक रूप से डूबी हुई नाव को सिक्योर किया. अधिकारियों ने ये भी बताया कि यॉट से ईंधन के रिसाव का कोई साफ इशारा नहीं मिला.
‘एंजियोला II’ की खासियत
‘एंजियोला II’ एक ‘Amer F100’ सुपरयॉट है जिसे 2020 में इटली की निर्माता कंपनी ‘परमारे’ ने बनाया था. इसके 5 केबिनों में 10 लोगों के रहने की जगह है और 5 क्रू मेंबर्स के लिए भी जगह है. 4 इंजनों से चलने वाली ये नाव कथित तौर पर मैक्सिमत 28 नॉट्स की स्पीड तक पहुंच सकती है, जो 32 मील प्रति घंटे (52 किमी/घंटा) से ज्यादा है
मामले की जांच शुरू
इटैलियन अधिकारियों ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है. कोस्ट गार्ड इंजन की संभावित खराबी, आग लगने और उसके बाद पानी भरने की घटना की जांच कर रहे हैं. अधिकारी समंदर की तलहटी से डूबी हुई यॉट को बाहर निकालने में मदद के लिए 220-टन वजनी पोंटून वेसल भी तैयार कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
4 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
8 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
10 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
11 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
13 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
23 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines