प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने न्यूजीलैंड दौरे के तहत आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया. पीएम मोदी के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में कला और संस्कृति का एक बेहद अद्भुत और भव्य संगम देखने को मिला. इस विशेष कार्यक्रम में हाका और कथक की अनोखी जुगलबंदी देखने को भी मिली.
ऑकलैंड में एक कम्युनिटी इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘ऑकलैंड से वेलिंगटन तक, क्राइस्टचर्च से क्वीन्सटाउन तक, न्यूज़ीलैंड के हर कोने में फैला भारतीय समुदाय इस साझा यात्रा का एक अहम हिस्सा है. मैं अपने दोस्त प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन, न्यूज़ीलैंड सरकार के सभी सहयोगियों और यहां मौजूद लेबर पार्टी के सदस्यों का आभार व्यक्त करना चाहता हूं. यह भारत-न्यूजीलैंड संबंधों के लिए मौजूद जबरदस्त द्विदलीय समर्थन को दर्शाता है. साथ ही, यह कीवी-भारतीय समुदाय की उपलब्धियों और योगदान के महत्व को भी उजागर करता है.’
वाका, एक शब्द जो यहां के लोगों को जोड़ता है- PM मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘भारत-न्यूजीलैंड के रिश्तों में यादें, दोस्ती, मूल्य और एक प्रतिबद्धता है. इन रिश्तों को न्यूजीलैंड की एक खूबसूरत परंपरा से अच्छी तरह समझा जा सकता है. सदियों से, एक शब्द यहां के लोगों को जोड़ता आ रहा है – ‘वाका’. ‘वाका’ सिर्फ एक डोंगी का नाम नहीं है, यह हमारी साझा यात्रा का प्रतीक है. आज, भारत-न्यूजीलैंड का ‘वाका’ एक नई यात्रा शुरू करने के लिए तैयार है. हमारे सामने अपार अवसर हैं और हवा भी हमारे अनुकूल है.’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आज, 40 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड आया है. यह मेरा बहुत बड़ा सौभाग्य है कि मैं आपके लिए 140 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं लेकर आया हूं.’
न्यूजीलैंड से मुझे 30 साल पहले 3 चीजें तोहफे में मिली थी- PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री के तौर पर यह मेरी पहली यात्रा हो सकती है, लेकिन 25-30 साल पहले, जब मैं किसी सरकार का हिस्सा नहीं था और सार्वजनिक जीवन में मुझे कोई नहीं जानता था, तब मुझे न्यूजीलैंड आने का मौका मिला था. उस समय, किसी ने मुझे तीन चीजें तोहफे में दी थीं जिन्हें मैं भारत वापस ले गया था – यह मफलर, एक टोपी और दस्ताने. आज मैं उन चीजों में से एक चीज इस कार्यक्रम में साथ लाया हूं. आप जो मफलर देख रहे हैं, वह मुझे 25-30 साल पहले न्यूजीलैंड के एक व्यक्ति ने तोहफे में दिया था. इन सालों में मैंने कई बार इसका इस्तेमाल किया है और आज भी मैं इसका वैसे ही ध्यान रखता हूं, जैसे मैं मेरे लिए आपके प्यार का ध्यान रखता हूं.’
न्यूजीलैंड में भारतीय शहरों को भी सम्मान दिया गया- PM मोदी
PM मोदी ने कहा, ‘न्यूजीलैंड एक ऐसी जगह है जहां निखिल रविशंकर ‘एयर न्यूजीलैंड’ के CEO बन सकते हैं और आनंद सत्यानंद गवर्नर-जनरल बन सकते हैं. जहां रचिन रवींद्र, ईश सोढ़ी और एजाज पटेल जैसे टैलेंटेड खिलाड़ियों को क्रिकेट टीम में मौका मिल सकता है. न्यूजीलैंड एक ऐसी जगह है जहां सड़कों के नामकरण में भी भारतीय शहरों को सम्मान दिया गया है. यहां खंडाला है – फिल्मों वाला नहीं – और बॉम्बे हिल्स, कोरोमंडल, कलकत्ता स्ट्रीट, दिल्ली क्रिसेंट, अमृतसर स्ट्रीट जैसे नाम वाली जगहें हैं; ऐसे बहुत से नाम हैं…”
संबंधित खबरें
कोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
2 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
4 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
5 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
7 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
16 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
22 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines