---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

टला बड़ा हादसा: लैंड करने से तुरंत पहले फेल हुआ FedEx बोइंग के प्लेन का लैंडिंग गियर

Istanbul Airport Boeing Cargo 767 Plane Accident: इस्तांबुल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक विमान का लैंडिग गियर उतरने से कुछ देर पहले खराब हो गया। विमान को मशक्कत के बाद उतारा गया। लैंडिंग के दौरान आग की लपटें और धुआं भी उठने लगा। लेकिन यात्रियों को सेफ्टी के साथ उतार लिया गया।

---खबर नीचे जारी है---

Istanbul Airport Plane Accident: पेरिस के चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाले एक विमान के इस्तांबुल एयरपोर्ट पर उतरने से पहले लैंडिंग गियर में खराबी आ गई। जिसके बाद बोइंग 767 में मौजूद यात्रियों में डर का माहौल बन गया। पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को मामले से अवगत करवाया, जिसके बाद विमान को मशक्कत कर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करवा लिया गया। बोइंग कार्गो विमान बिना फ्रंट लैंडिग गियर के बावजूद सुरक्षित लैंड करने में सफल रहा। किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। इस बाबत मंत्रालय की ओर से भी आधिकारिक बयान जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें:ऑस्ट्रेलिया ने स्टूडेंट वीजा के लिए बढ़ाई Saving Requirement, भारतीय छात्रों पर पड़ेगा असर

---खबर नीचे जारी है---

मंत्रालय ने कहा है कि विमान ने पेरिस के हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। बाद में बोइंग 767 की ओर से यातायात नियंत्रण टॉवर को सूचित किया गया कि लैंडिंग गियर खराबी के कारण नहीं खुल रहा है। इसके बाद में टॉवर की ओर से स्टाफ को मार्गदर्शन किया गया। विमान के उतरने से पहले ही एयरपोर्ट के बचाव और अग्निशमन दलों ने हादसे से निपटने की तैयारी पूरी कर ली थी। हालांकि मंत्रालय ने यह नहीं बताया है कि विमान में क्या खराबी थी। सिर्फ यही कहा है कि विमान को सेफ उतार लिया गया। प्लेन में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं।

हादसे का वीडियो आया सामने, दिख रही आग

हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि प्लेन लैंड करते ही आग की लपटें निकलने लग जाती हैं। धुआं निकलता भी देखा जा सकता है। विमान ने उतरते ही रनवे पर घिसटना शुरू कर दिया, जिस कारण आग लगी। लेकिन अलर्ट अग्निशमन दल ने इस पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि जिस रनवे पर प्लेन उतरा, उसे अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। हवाई अड्डे के संचालक की ओर से इसकी पुष्टि की गई है। बोइंग कंपनी की ओर से अभी कोई टिप्पणी नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि बोइंग इस साल अपने प्रबंधन में बदलाव करने जा रही है।

---खबर नीचे जारी है---

 

First published on: May 08, 2024 05:27 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola