Isrel Hamas War Updates US President Candidate Vivek Ramaswami And Donald Trump On Gaza Attack: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में उतरे भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी इजरायल के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि हमास को खत्म करने के लिए इजरायल को अपनी पूरी ताकत झोंक देनी चाहिए। हमास के 100 कमांडरों के सिर काटकर उसे गाजा बॉर्डर पर लटका देना चाहिए। ये इस बात का प्रतीक होगा कि हमास 7 अक्टूबर जैसा हमला दोबारा करने की सोचेगा नहीं। इजरायल के दुश्मन एक ही भाषा समझते हैं, वह है ताकत की भाषा। इजरायल को अपने बॉर्डर पर डिफेंस को मजबूत करना चाहिए।
इजरायल को अपने अस्तित्व की लड़ाई का पूरा अधिकार
रामास्वामी ने कहा कि इजरायल और फिलिस्तीन विवाद के लिए अक्सर टू नेशन थ्योरी दी जाती है। इसका मतलब कि इजरायल के साथ ही फिलिस्तीन भी होना चाहिए। लेकिन इस थ्योरी को इजरायल को छोड़ देना चाहिए। अगर इजरायल चाहता है तो वह दो देशों के समाधान को भी छोड़ सकता है। दुनिया के बाकी अरब देश फिलिस्तीनियों को अपने यहां जगह दे सकते हैं, जैसे यहूदियों ने 19948 के बाद दुनिया के 22 देशों से निकाले गए यहूदियों को अपने यहां जगह दी। इस सच्चाई को अरब दुनिया को कोई नहीं बता रहा है, लेकिन मैं कहूंगा। इजरायल को अपने अस्तित्व की लड़ाई का पूरा अधिकार है।
ट्रंप बोले- मुस्लिमों के ट्रैवेल पर बैन लगाएंगे
वहीं, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि यदि वे दोबारा चुने गए तो वह पहले दिन से मुस्लिमों पर ट्रैवल बैन लगा देंगे। यहूदी सम्मेलन में ट्रंप ने कहा कि हम कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवादियों को अपने देश से बाहर रखेंगे। उन्होंने कहा कि हम अपने दोस्त इजरायल की ऐसे रक्षा करेंगे जैसे पहले कभी ने नहीं की है।
यह भी पढ़ें: मैं ब्राह्मण हूं, इसलिए निशाना बनाया गया, देवेंद्र फडणवीस को क्यों आया गुस्सा?
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
57 mins agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
9 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
11 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
12 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
14 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
14 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
23 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
23 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines