इजरायली प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी से फोन पर की बातचीत, भारत ने गाजा पीस प्लान का किया समर्थन

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आज पीएम मोदी से फोन पर बातचीत की. इस दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा हुई. इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-इजरायल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप में लगातार हो रही प्रगति पर खुशी जाहिर की.

pm modi
विज्ञापन

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आज पीएम मोदी से फोन पर बातचीत की. इस दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा हुई. इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-इजरायल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप में लगातार हो रही प्रगति पर खुशी जाहिर की.

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने न्यायपूर्ण और स्थायी शांति हासिल करने के प्रयासों के लिए नई दिल्ली के समर्थन को दोहराया, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रस्तावित गाजा शांति योजना को शीघ्र लागू करना भी शामिल है.

विज्ञापन

उन्होंने संघर्षों के समाधान के लिए संवाद, कूटनीति और शांतिपूर्ण तरीके को भारत की लंबे समय से चली आ रही नीति के रूप में रेखांकित किया. बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने आतंकवाद की हर रूप में कड़ी निंदा की और आतंकवाद के प्रति अपनी साझा जीरो टॉलरेंस नीति को फिर से दोहराया.

पीएम मोदी और नेतन्याहू के बीच हुई फोन कॉल पर दोनों नेताओं ने आतंकवाद की भी कड़ी निंदा की. दोनों नेताओं ने आतंकवाद के सभी रूपों के प्रति अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को भी दोहराया है. इसके अलावा दोनों ने पश्चिमी एशिया के हालातों को लेकर भी चर्चा की.

वहीं, पीएम मोदी ने क्षेत्र में स्थायी शांति की कोशिशों के लिए भारत के समर्थन को भी दोहराया. जिसमें गाजा पीस प्लान को जल्द से जल्द लागू करना भी शामिल है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ