हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मारा गया हमास का गाजा चीफ मोहम्मद सिनवार, इजरायली पीएम नेतन्याहू का बड़ा दावा

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संसद में पुष्टि की है कि गाजा में 13 मई को हुए हवाई हमले में हमास नेता मोहम्मद सिनवार मारा गया। 13 मई को इजरायल ने बड़ा हवाल हमला किया था।

विज्ञापन

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पुष्टि की है कि हमास के गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार को एक हमले में मार दिया गया है। 13 मई को हुए एक हवाई हमले में उसे मार दिया गया। इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि हमने मोहम्मद देइफ, याह्या सिनवार और मोहम्मद सिनवार को खत्म कर दिया है।

बुधवार को संसद में बोलते हुए नेतन्याहू ने युद्धग्रस्त क्षेत्र में इजरायल द्वारा मारे गए हमास नेताओं की सूची में सिनवार का भी नाम शामिल कर दिया है। बता दें कि 14 मई को इजराइल द्वारा किए गए बड़े हवाई हमले में हमास प्रमुख के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई थी लेकिन तब आईडीएफ ने यह पुष्टि नहीं किया था कि मोहम्मद सिनवार मारा गया था या नहीं।

सिनवार और मोहम्मद शबानाह की मौत!

पहले आईडीएफ से जुड़े लोगों ने इस मीडिया रिपोर्ट पर संदेह व्यक्त किया था, जिसमें दावा किया गया था कि सिनवार का शव राफा ब्रिगेड प्रमुख मोहम्मद शबानाह सहित लगभग एक दर्जन सहयोगियों के साथ बरामद किया गया था। द जेरूसलम पोस्ट को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,  हमले के समय दोनों हमास नेता एक साथ थे, ऐसे में सबसे अधिक संभावना यही है कि दोनों मारे गए हैं।

नेतन्याहू ने इजरायली संसद में मौत की पुष्टि करते हुए कहा, “हमने मोहम्मद देफ, (इस्माइल) हनीयेह, याह्या सिनवार और मोहम्मद सिनवार को मार गिराया।” उन्होंने कहा, ”पिछले दो दिनों में हम हमास की पूरी तरह हार की ओर हैं।” हालांकि अभी तक हमास ने सिनवार की मौत की पुष्टि नहीं की है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें