Hezbollah Commander Hassan Nasrallah: हिजबुल्लाह के टॉप लीडर हसन नसराल्लाह के इजरायली हमले में मारे जाने को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म बाजार है। इजरायली एजेंसियां हसन नसराल्लाह की मौत का दावा कर रही हैं, जबकि दूसरी रिपोर्ट्स में नसराल्लाह के सुरक्षित होने का दावा किया जा रहा है। हसन नसराल्लाह के करीबी सूत्रों ने उन रिपोर्ट्स को खारिज किया है, जिनमें हिजबुल्लाह कमांडर के मारे जाने की बात कही जा रही है।
इजरायली डिफेंस फोर्सेस के प्रवक्ता एडमिरल डेनियल हगारी ने अपने बयान में कहा कि लेबनान की राजधानी बेरूत के दहियाह में मिलिट्री एक्शन के बाद IDF ने बेरूत स्थित हिजबुल्लाह के सेंट्रल हेडक्वार्टर पर हमला बोला। हगारी ने कहा कि इजरायल का ये हमला अपने लोगों को सुरक्षित करने के लिए किया गया है।
कौन है हसन नसराल्लाह
1. हसन नसराल्लाह का जन्म बेरूत के उपशहरीय इलाके उत्तरी बुर्ज हमुद में 31 अगस्त 1960 को हुआ। हसन के आठ भाई बहन थे और पिता पंसारी का काम करते थे।
2. फरवरी 1992 के बाद से नसराल्लाह ने हिजबुल्लाह के सेकेट्री जनरल के तौर पर कमान संभाली है। 64 वर्षीय धार्मिक नेता ने अब्बास अल मुसवी की जगह ली, जिसे इजरायल ने मार गिराया था।
3. 2014 के एक इंटरव्यू में हसन नसराल्लाह ने बंकर में रहने से इनकार कर दिया, लेकिन लगातार अपनी पोजिशन बदलने के लिए सहमति दे दी।
हिजबुल्लाह के समर्थन वाले लेबनानी अखबार अल-अखबार को दिए इंटरव्यू में नसराल्लाह ने कहा था कि सहमति इस बात पर बनी कि मूवमेंट को सीक्रेट रखा जाएगा, लेकिन यह मुझे आस-पास घूमने और दुनिया में क्या चल रहा है, जानने समझने से रोकता नहीं है।
4. हाल के वर्षों में हसन नसराल्लाह से मिलने वाले पत्रकारों ने दावा किया कि हिजबुल्लाह की सुरक्षा बहुत मजबूत होती है। इससे लोगों को पता नहीं चलता है कि हसन नसराल्लाह कहां जा रहा है। पिछले दो दशक से हसन नसराल्लाह के भाषण रिकॉर्ड किए जाते रहे हैं और सीक्रेट लोकेशन से उनका ब्रॉडकास्ट किया जाता रहा है।
5. हसन नसराल्लाह को गिफ्टेड पब्लिक स्पीकर कहा जाता है। नसराल्लाह शादीशुदा है और उसके चार बच्चे हैं। सबसे बड़ा बेटा हिजबुल्लाह का लड़ाका था, जिसे सितंबर 1997 में इजरायल ने मार गिराया।
6. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक बेरूत के दक्षिणी इलाके में इजरायल का हमला जारी है। इजरायल का दावा है कि बेरूत की आवासीय इमारतों में मिसाइलें रखी गई हैं। वहीं बेरूत के प्रशासन ने लोगों से शेल्टर होम में जाने की अपील की है। लेबनान सरकार ने कहा है कि इजरायली हमले के चलते दस हजार से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं।
7. दूसरी ओर अमेरिका ने पेंटागन को मिडिल ईस्ट में मिलिट्री तैयारियों की समीक्षा करने का निर्देश दिया है। जो बाइडन को सिक्योरिटी के बारे में कई बार ब्रीफ किया गया है। बाइडन ने पेंटागन को निर्देश दिया है कि वह अमेरिकी हितों को देखते हुए सैन्य बलों की तैनाती को एडजस्ट करे।
8. रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायल ने लेबनान के बेक्का वैली में भी हमला कर दिया है। पिछले चार घंटे से इजरायल बेक्का वैली में टारगेट को ध्वस्त कर रहा है। इजरायल लगातार बेरूत स्थित बिल्डिंगों और हिजबुल्लाह के कमांड सेंटर को निशाना बना रहा है।
9. बेरूत में इजरायल के हमले के बाद मिडिल ईस्ट के भविष्य को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। पूरे लेबनान में माहौल युद्ध जैसा हो गया है। हसन नसराल्लाह की मौत को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। हालांकि हिजबुल्लाह के अपनी तरफ से नसराल्लाह पर कोई बयान नहीं जारी किया है।
10. रिपोर्ट्स के मुताबिक बेरूत में इजरायल के हमले में 6 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं 91 लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। माना जा रहा है कि मौत और घायलों के आंकड़े बढ़ सकते हैं।
संबंधित खबरें
नक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
8 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
12 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
12 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
19 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
20 hrs agoझारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
21 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
21 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines