Unique Mirror: विकसित देशों में शुमार इजरायल में एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर भी हो रही है। यहां पर 10वीं में पढ़ने वाली एक 17 वर्षीय लड़की को एक बहुत पुराना आईना मिला है। 1500 साल पुराना बताए जा रहे इस आईने को लेकर कहा जा रहा है कि इसे पहले के जमाने में किसी की नजर उतारने में इस्तेमाल किया जाता था।
खुदाई में हिस्सा लिया था अवीव वीजमैन ने
हाइफा की रहने वाली इस लड़की का नाम अवीव वीजमैन है। दरअसल, इस लड़की ने इजरायल पुरावशेष प्राधिकरण पुरातात्विक की खुदाई में हिस्सा लिया था। इस दौरान उसे यह आईना मिला। बता दें कि इजरायल के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत 500 छात्र-छात्राओं ने इस खुदाई में हिस्सा लिया था, जिसमें एक अवीव वीजमैन भी थी। इसका मकसद छात्रों को पुरातत्व से जुड़ी जानकारी से समृद्ध करना था।
बीजान्टिन काल का है आईना
हैरत की बात यह है कि जहां पर यह आईना मिला, उस स्थल का नाम उषा है और हिंदी में उषा को सवेरा कहा जाता है। यहां पर यह बताना जरूरी है कि यहां पर उषा को ओशो नाम से जाना जाता है। यहां भी एक अजीब संयोग है कि ओशो भारत के एक बड़े दार्शनिक रह चुके हैं। खैर इसे बीजान्टिन काल का बताया जा रहा है।
बुरी नजर से बचाने वाला आईना
इजरायल पुरावशेष प्राधिकरण के क्यूरेटर नेविट पोपोविच की मानें तो इस आईने को बुरी नजर से सुरक्षा के लिए प्लेट के बीच में एक कांच का आइना रखा जाता था। यह भी जानकारी दी है कि आईने का यह टुकड़ा 4-6वीं शताब्दी ईस्वी के बीजान्टिन काल के एक ‘जादुई आइने’ का हिस्सा है। बताया यह भी जाता है कि इस आईने को अंतिम संस्कार के गिफ्ट (तोहफे) के रूप में दिया जाता था।
इमारत की दीवार से बरामद हुआ आईना
खुदाई से जुड़े लोगों का कहना है कि यह इमारत की दीवार के बीच से झांक रहा था। खुदाई कर रहे लोग अपनी धुन में मगन थे, इस बीच 17 वर्षीय अवीय यह टुकड़ा निकालकर ले आई और वरिष्ठ अधिकारियों को दिखाया। उन्होंने इस परखने के बाद बताया कि यह 1500 वर्ष पुराना जादुई आईना है, जिसका इस्तेमाल नजर उतारने के लिए किया जाता था।
संबंधित खबरें
व्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
6 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
8 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
9 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
11 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
11 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
20 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
20 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
23 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines