हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Israel Hamas War: हमास के खिलाफ युद्ध में होनी थी तैनाती, चंद घंटे पहले इजरायली कपल ने रचाई शादी

Israeli Couple Got Married Before Military Deployment Israel Hamas War: हमास के हमले के बाद इजराइल सरकार ने अपने 3 लाख रिजर्व सैनिकों को मैदान में उतार दिया है। 

विज्ञापन

Israeli Couple Got Married Before Military Deployment Israel Hamas War: इजराइल पर हमास के हमले और फिर आतंकी संगठन पर जवाबी कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर युद्ध की विभत्स तस्वीरें आ रही हैं। इस बीच एक इजरायली कपल की अनोखी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेशे से सैनिक एक लड़के और लड़की की युद्ध में तैनाती होनी थी। लड़का और लड़की, एक दूसरे को जानते थे। लिहाजा, जब उन्हें पता चला कि सुबह युद्ध में तैनाती होनी है, दोनों ने चंद घंटे पहले सामान्य तरीके से शादी कर ली। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल है।

कपल की पहचान उरी मिंटज़र और एलिनोर योसेफ़िन के रूप में हुई है। दोनों ने सोमवार को युद्ध में तैनात से पहले रविवार देर शाम शादी रचा ली। एलिनोर योसेफिन और उरी मिंटजर को जब पता चला कि उन्हें हमास के खिलाफ युद्ध में उतरना है, उस दौरान दोनों थाईलैंड में थे।

लड़का बोला- इतनी जल्दबाजी में शादी का कभी सोचा न था

मिंटज़र ने कहा कि हम दोनों ने इतनी जल्दबाजी में शादी करने के बारे में कभी नहीं सोचा था। उसने कहा कि युद्ध में जाने के बाद पता नहीं क्या हो, इसलिए हम दोनों ने पोस्टिंग से पहले शादी करने का फैसला किया। इज़राइल के शोहम में एक सादे कार्यक्रम में दोनों के परिवार की तरफ से चुनिंदा लोग ही शादी में शामिल हुए। नवविवाहित कपल ने कहा कि हमास को मुंहतोड़ जवाब देने के बाद वे घर लौटकर बड़ी पार्टी देंगे, जिसमें सभी शामिल होंगे।

शादी में मौजूद लोगों ने उरी मिंटजर और एलिनोर योसेफिन को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। बता दें कि हमास के हमले के बाद इजराइल सरकार ने अपने 3 लाख रिजर्व सैनिकों को मैदान में उतार दिया है।

बता दें कि हमास और इजराइल के जंग में अब तक कुल 3000 से अधिक लोग मारे गए हैं। इनमें इजरायलियों की संख्या 1000 से ऊपर है। इजराइली सरकार ने अपने देश के सैनिकों समेत करीब 200 लोगों के अपहरण का अंदेशा भी जताया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें