Israeli Beauty Queen Attacked In New York City By Hamas Supporter : इजराइल और हमास के बीच जंग लंबे समय से जारी है। दुनिया भर में कहीं इजराइल के समर्थन में लोग खड़े हो रहे हैं तो कहीं हमास के समर्थन में भी प्रदर्शन हो रहे हैं। ऐसा ही एक प्रदर्शन न्यूयॉर्क सिटी के टाइम्स स्क्वायर पर चल रहा था जिसमें हमास को सही बताने वाले लोग जुटे थे। इसी दौरान इजराइल की एक ब्यूटी क्वीन पर एक हमास सपोर्टर ने हमला कर दिया। मिस इजराइल रह चुकी यह महिला जंग में फ्रंट लाइन पर ड्यूटी दे चुकी है।
2021 में बनी थीं मिस इजराइल
Noa Cochva
नोआ कोचवा (Noa Cochva) को साल 2021 में मिस इजराइल का ताज पहनाया गया था। बीती 30 मार्च को न्यूयॉर्क सिटी में हमास समर्थकों के एक प्रदर्शन के दौरान उन पर हमला हुआ था। एक शख्स ने तख्ती के हैंडल से उनके चेहरे पर वार कर दिया था। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। 25 साल की नोआ पिछले कुछ सप्ताह से चर्चा में बनी हुई हैं। इसका कारण उनका इजराइल की वकालत करना रहा है। 30 मार्च को वह अपने साथियों के साथ टाइम्स स्क्वायर पहुंची थीं, जहां पर हमास के सपोर्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
टाइम्स स्क्वायर पर क्या हुआ?
न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार नोआ ने कहा कि हमने फिलस्तीन समर्थकों की एक बड़ी रैली देखी थी। हम केवल अपना काम करना चाहते थे। लेकिन तभी उन्होंने हमें पहचान लिया। जब उन्होंने हमारा झंडा देखा तो छीन कर नीचे फेंक दिया। इसके बाद वो लोग आए और उनमें से एक शख्स ने मुझ पर हमला कर दिया। इजराइली सेना में कॉम्बैट मेडिक के तौर पर काम करने वाली नोआ का हमले के बाद एक एंबुलेंस में इलाज किया गया। उन्होंने कहा कि घटना स्थल पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने कहा कि वह कुछ नहीं कर सकते।
Noa Cochva Assaulted By Hamas Supporter
मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं
नोआ ने कहा कि मुझे लगता है कि अगर आप एक पुलिस अधिकारी हैं और आपके सामने किसी महिला पर हमला होता है तो आपको ऐसा करने वाले के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए, क्योंकि यह आपकी जिम्मेदारी है। नोआ ने पहले तो मामले को तूल न देने का फैसला लिया था, लेकिन बीती 10 अप्रैल को उन्होंने कानूनी रास्ता अपनाने का निर्णय लिया। न्यूयॉर्क पुलिस ने पहले कहा कि उनके पास फाइल करने के लिए कोई रिपोर्ट नहीं है। लेकिन, बाद में घटना को स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें: Canada के इतिहास की सबसे बड़ी Gold Heist; भारत से क्या कनेक्शन?
ये भी पढ़ें: 4 साल से सउदी अरब में ‘गुलामी’ कर रहा भारतीय! हैरान कर देगी कहानी
ये भी पढ़ें: क्या है Green Islam? दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश की अनोखी पहल
संबंधित खबरें
क्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
6 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
8 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
9 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
12 hrs agoLIVE: EC ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया, एकतरफा फैसले को नकारा
13 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
13 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
23 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines