Israel Gaza Conflict: दुनिया देर रात नए साल का जश्न मना रही थी, उधर इजराइल ने अपने सबसे बड़े दुश्मन अब्द अल हादी सबाह को ड्रोन हमले में मार गिराया। बता दें कि सबाह हमास का सबसे बड़ा प्लाटून कमांडर था। सबाह ने इजराइल के किब्बुत्ज निर ओज में 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले का नेतृत्व किया था। यह हमला इजराइल में हुए सबसे घातक हमलों में से एक था।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार आईडीएफ ने अपने बयान में कहा अब्द अल हादी सबाह को दक्षिण गाजा के खन यूनिस इलाके में निशाना बनाया गया है। खुफिया जानकारी के आधार पर इस ऑपरेशन को आईडीएफ और इजराइली सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर अंजाम दिया। सबाह पिछले काफी समय से खन यूनिस में शरण ले रहा था। वह हमास के कई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड भी था।
14 आतंकियों को किया ढेर
इससे पहले आईडीएफ ने अभियान चलाकर 162वीं स्टील डिवीजन ने जाबलिया और बैत लाहिया क्षेत्रों में अभियान चलाकर 14 हमास के आतंकियों को ढेर कर दिया। इसमें से 7 आतंकी अक्टूबर 2023 में हुए हमले में शामिल थे। आईडीएफ ने इन आतंकियों को खोजने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया था।
ये भी पढ़ेंः जज ने ड्यूटी के आखिरी दिन कोर्ट में दी जान, नए साल से पहले जॉर्जिया से आई बुरी खबर
7 अक्टूबर को हुआ था हमला
बता दें कि 7 अक्टूबर को इजराइल में हमास ने सबसे बड़ा हमला किया था। इस घटना में 1200 से अधिक लोग मारे गए थे, जबकि 250 से ज्यादा बंधक बना लिए गए थे। अभी भी 100 बंधक हमास के कब्जे में हैं। इस हमले के कारण इजराइल ने कड़ी सुरक्षा चुनौतियों का सामना किया। इजराइल के हमलों के कारण गाजा में मानवीय संकट बढ़ता जा रहा है। अब तक गाजा में 45000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं, जबकि अंतराष्ट्रीय स्तर पर संघर्ष विराम की मांगें भी तेज हो गई है।
ये भी पढ़ेंः New Year 2025: न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया में नए साल का जोरदार स्वागत, दुनियाभर में कैसे मना जश्न? देखें खास पल
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 hr agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
3 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
4 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
7 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
8 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
8 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
9 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
10 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
12 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines