Israeli Airstrike in Southern Lebanon Kills 7: शनिवार 15 अगस्त तड़के दक्षिणी लेबनान में एक घर पर हुए इजरायली हवाई हमले में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए. इस हमले में नबातीह जिले में अंसार के बाहरी इलाके में, जरायेह शहर की ओर स्थित एक रिहायशी इमारत को निशाना बनाया गया. बताया जा रहा है कि हमले में मकान पूरी तरह तबाह हो गया और कई लोग मलबे के नीचे दब गए. इसकी जानकारी लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी ने दी है.
सीजफायर के बाद सबसे बड़ा हमला
बचाव और इमरजेंसी टीम घटनास्थल पर पहुंचे और मलबे को हटाते हुए जिंदा बचे लोगों की तलाश और शवों को निकालने का काम शुरू किया. घायलों को इलाज के लिए नबातीह के अस्पतालों में ले जाया गया. एनएनए के मुताबिक, ये घटना 2 महीने पहले लागू हुए सीजफायर के बाद से लेबनान की सीमा के भीतर इजरायल का सबसे बड़ा हवाई हमला था. एजेंसी ने बताया कि एक अन्य घटनाक्रम में, इजरायली विमानों ने नबातीह अल-फ़ौका के पास अली अल-ताहेर पहाड़ी के आसपास भी कई हमले किए.
कब हुआ था सीजफायर?
ये ताजा हमला 26 जून को अमेरिकी मध्यस्थता में बेरूत और तेल अवीव के बीच हुए एक समझौते के बावजूद हुआ है. इस समझौते का मकसद लेबनान की सीमा से इजरायली सेना की फेज वाइज वापसी एनश्योर करना था, साथ ही लेबनानी सेना की तैनाती और हिज्बुल्लाह सहित आर्म्ड ग्रुप्स के हथियार छोड़ने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना था. हालांकि, लेबनान में इजरायली सैन्य अभियान जारी हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, 2 मार्च को शुरू हुए इस संघर्ष में अब तक 4335 लोगों की मौत हो चुकी है और 12277 लोग घायल हुए हैं.
फिर बढ़ी टेंशन
इजरायल का दक्षिणी लेबनान के कुछ हिस्सों में अभी भी कब्जा बना हुआ है. इनमें से कुछ इलाके दशकों से इजरायल के कंट्रोल में हैं, जबकि अन्य पर 2023-2024 के संघर्ष के दौरान कब्जा किया गया था. ताजा सैन्य अभियान के दौरान, इजरायली सेना लेबनान की सीमा में 10 किलोमीटर से अधिक अंदर तक आगे बढ़ी. इस हमले ने सीजफायर के टिके रहने और इजरायल-लेबनान बॉर्डर पर जारी सैन्य तनाव को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
10 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
12 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
13 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
16 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
17 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
18 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
18 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
19 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
21 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines