Benjamin Netanyahu Warning to Houthis: यमन में हूती शासन के ठिकानों पर इजरायली वायुसेना ने हमले किए। यमन की राजधानी सना में इजरायल ने हूतियों पर हमला किया। इसी बीच हमलों के निरीक्षण के लिए इजराइली वायु सेना के कमांड सेंटर में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज पहुंचे। नेतन्याहू ने हूती शासन को चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि अगर हूती इजरायल के खिलाफ हमले करेगा तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। बता दें कि हाल ही में इजरायल की सेना ने सना में ऊर्जा केंद्रों को निशाना बनाया है।
नेतन्याहू की हूतियों को चेतावनी
इजरायल ने यमन की राजधानी में बड़ा हमला किया। उसने हूती विद्रोहियों को निशाना बनाया है। अब यमन के हूती शासन को बेंजामिन नेतन्याहू ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर हूती शासन इजराइल के खिलाफ हमले नहीं रोकेगा तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। यमन की राजधानी सना में इजरायल ने बड़ा हमला किया है। इन हमलों में सना में एनर्जी प्लांट और गैस स्टेशन को भारी नुकसान पहुंचा है।
ये भी पढ़ें: इजरायल ने यमन पर किया बड़ा हमला, हूती विद्रोहियों को बनाया निशाना
प्रधानमंत्री ने मिशन को बताया सफल
इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने हूतियों पर हमले को सफल बताया। उन्होंने इसके लिए IDF, पायलटों और वायुसेना कमांडर को बधाई दी। उन्होंने ये भी बताया कि हमला करने के बाद उनके सभी विमान सुरक्षित वापस लौट आए हैं। साथ ही नेतन्याहू ने ये भी कहा कि ‘जो हम पर हमला करते हैं, हम भी उस पर जवाबी कार्रवाई करते हैं। नेतन्याहू ने ये भी कहा कि जो हमला करने की साजिश करता है, उसके लिए हम पहले से तैयार रहते हैं। हमारी ताकत को सभी जान रहे हैं।
सना में इजरायल पर हमला
बता दें कि IDF ने जानकारी दी कि यमन के सना में हूती आतंकवादी शासन के कई सैन्य ठिकानों पर हमले किए गए, जिनमें एक सैन्य स्थल भी शामिल है जहां राष्ट्रपति भवन स्थित है, अदार और हिजाज बिजली संयंत्र और ईंधन भंडारण स्थल भी शामिल हैं। ये सभी क्षेत्र हूती शासन की सैन्य गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।
ये भी पढ़ें: यूक्रेन ने रूस के न्यूक्लियर प्लांट पर किया हमला, कई बड़े बिजली केंद्रों को उड़ाया
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
16 mins agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
4 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
6 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
7 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
9 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
19 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines