Israel Hamas Conflict: इजराइल और हमास के बीच जारी युद्ध बंद होने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। बड़ी संख्या में इजरायली सेना गाजा सीमा पर तैनात है और गाजा के अंदर घुसने की तैयारी में है। इजराइल लगातार हमास पर बमबारी कर रहा है। वहीं हमास भी हमले कर रहा है। 7 अक्टूबर को हमास के राकेट हमले के बाद यह युद्ध शुरू हुआ था। युद्ध के शुरू हुए 17 दिन हो गए हैं। इस बीच इजराइल ने पहली बार हमास के खिलाफ ‘आयरन स्टिंग’ का इस्तेमाल किया है। इजरायली एयरफोर्स ने ‘आयरन स्टिंग’ सिस्टम का फुटेज भी जारी किया है। यह बहुत ही हाईटेक हथियार है। पहली बार इस सिस्टम को इस्तेमाल में लाया गया है।
इजरायली वायुसेना ने शेयर किया वीडियो
आयरन स्टिंग लेजर और जीपीएस से लैस है। यह बहुत ही घातक और अचूक हथियार है। यह सटीक वार करता है और दुश्मन का इससे बच पाना लगभग असंभव है। इजरायली वायुसेना ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इसकी जानकारी दी है और वीडियो शेयर किया है। आयरन स्टिंग को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह खुले इलाकों और शहरी इलाकों दोनों में सटीक रूप से लक्ष्य पर वार करता है। इसका इस्तेमाल मोर्टार का उपयोग करके रॉकेट लॉन्चर को गिराने के लिए किया जाता है।
बड़ी संख्या में आमलोग युद्ध से प्रभावित
इस बीच युद्ध की वजह से गाजा में बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हो रहे हैं। प्रभावित लोगों को बाहरी देशों से मदद पहुंचाई जा रही है। लोगों को भोजन, पानी और चिकित्सा उपकरण जैसी चीजों की कमी है। काफी संख्या में घायल लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। दोनों तरफ से हमले तेज हो गए हैं।
आज इजराइल से 143 लोगों को लेकर भारतीय वायुसेना का विमान दिल्ली पहुंचा। इसमें दो नेपाली नागरिक भी थे। भारत सरकार ने अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन अजेय शुरू किया है।
ये भी पढ़ें-क्या है FATF जिसकी टीम आ सकती है भारत? नहीं है अच्छी खबर, नाम सुनते ही डर जाते हैं देश!
संबंधित खबरें
पूर्व सेना चीफ, मोरक्को से फैमिली रिलेशन, कौन हैं इजरायल के 'अगले PM' गादी?
4 hrs agoहूतियों का रियाद एयरपोर्ट-सैन्य ठिकानों पर हमला, सऊदी ने भी किया पलटवार
9 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, UFC चीन को प्रेस सेक्रेटरी का ऑफर, जानें क्यों?
12 hrs agoजापान में 5.7 तीव्रता के भूकंप से दहशत, खिड़कियां टूटीं और 22 लोग हुए घायल
12 hrs agoनेतन्याहू को बड़ा झटका, गादी आइसेनकोट को मिला नई सरकार बनाने का न्योता
13 hrs agoपोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
22 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
1 day ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
1 day agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
1 day agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines