Gaza News: इजरायली सेना ने ‘ग्लोबल सुमुद फ्लोटिला’ की 40 से अधिक नावों को कब्जे में ले लिया है. गाजा जा रहे इन नावों में राहत सामग्रियां थी. पहली बोट को बुधवार को रोका गया था जिसमें कई मशहूर एक्टिविस्ट भी सवार थे. इन लोगों को इजरायली बंदरगाह पर ले जाया गया है. इन जहाजों के बेड़े का नाम ग्लोबल सुमुद फ्लोटिला है. इनमें स्वीडन की मशहूर क्लाइमेट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग भी सवार थीं. उनरे साथ-साथ नावों में कई देशों के बड़े राजनेता और एक्टिविस्ट भी बैठे थे. पाकिस्तान के पूर्व सांसद मुश्ताक अहमद भी सवार थे. सभी लोगों को इजरायली सेना ने हिरास्त में ले लिया है.
सामने आई पहली तस्वीर
इजरायल के विदेश मंत्रालय ने शेयर किया नया पोस्ट. इस पोस्ट में गाजा जाने वाले सभी नाविकों को इजरायली सेना सुरक्षित रूप से यूरोप भेजने की तैयारी कर रही है. तस्वीरों में थनबर्ग और पाकिस्तानी सांसद भी नजर आ रहे हैं.
200 लोगों की गिरफ्तारी
45 जहाजों वाले इसे बेड़े में कई देशों के लोग सवार थे. इजरायली विदेश मंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिनमें इन नौकाओं को देखा जा सकता है. नौका में सबसे चर्चित शख्स ग्रेटा थनबर्ग हैं, जो डेक पर बैठी थी. उनके साथ 4 सैनिक भी नजर आ रहे हैं. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इन बोटों में सवार पाकिस्तानी पूर्व सांसद मुश्ताक के साथ 200 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वीडियो में बाकि लोगों को भी देखा जा रहा है जिनके हाथ ऊपर करवाए गए हैं.
बता दें कि ये जहाज सितंबर में गाजा में राहत सामग्री देने के लिए स्पेन से रवाना हुआ था. इन जहाजों के आने का उद्देश्य दो साल से इजरायल के हमलों के झेलने वाले गाजा को मानवीय सहायता देना था. हालांकि, नाविकों का उद्देशय इजरायल की नाकाबंदी तोड़ना भी था. इसलिए, इजरायली सेना ने एक ऑपरेशन चलाया जिसके तहत नावों को रोका गया है.
इजरायल के विदेश मंत्री ने जारी किया बयान
इजरायल के विदेश मंत्रालय ने एक्स पर शेयर अपने पोस्ट में कहा कि ‘फ्लोटिला के जहाजों को सुरक्षित रूप से रोका गया है और उनमें सवार सभी यात्रियों को इजरायली बंदरगाह पर ले जाया जा रहा है’. इजरायल की तरफ से बयान आया है कि ग्रेटा थनबर्ग और बाकि लोग सुरक्षित और बिल्कुल स्वस्थ हैं. Global Sumud Flotilla नामक इस अभियान के लिए 500 से ज्यादा सांसद, वकील और सोशल एक्टिविस्ट शामिल हैं.
ये भी पढ़ें-‘सोयाबीन’ विवाद पर ट्रंप-शी जिनपिंग की होगी मुलाकात, बदल सकते हैं ट्रे़ड समीकरण, भारत पर क्या असर?
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
1 hr agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
6 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
8 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
9 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
11 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
20 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines