हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

हमास के लड़ाकों से पूछताछ का पहला VIDEO, बताया कैसे बनाया अस्पताल को आतंक का अड्डा?

विज्ञापन
Israel Hamas war

Israel releases Interrogation Video of Hamas use of Shifa Hospital for terrorist activity: इजरायल और हमास के बीच जंग तेज हो चुकी है। इस बीच इजरायल ने शनिवार की शाम दो वीडियो जारी किए। ये वीडियो हमास आतंकवादियों से पूछताछ के हैं। इजरायल ने यह साबित करने की कोशिश की है कि गाजा पट्टी में एक्टिव हमास अपने सैन्य उद्देश्यों को पूरा करने के लिए फिलिस्तीन के सबसे बड़े अस्पताल का इस्तेमाल कर रहा है।

इजरायल ने कहा कि हमास के साथ उसका युद्ध एक नए फेज में प्रवेश कर गया है। क्योंकि देश के इतिहास में सबसे घातक हमले के बाद सेना ने तीन सप्ताह तक गाजा पर लगातार हमला किया। इजरायली सेना ने आरोप लगाया है कि हमास गाजा के अस्पताल को हमला करने के लिए एक सेंटर के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। हालांकि हमास ने इसे खारिज किया है।

नरसंहार में शामिल थे आतंकी

इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि उनके पास हमास द्वारा आतंकवादी गतिविधि के लिए गाजा में शिफा अस्पताल का उपयोग करने के अधिक सबूत हैं। आईडीएफ ने कहा कि दोनों आतंकवादी 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल में हुए क्रूर नरसंहार में शामिल थे।

वीडियो में हमास के एक कथित व्यक्ति को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि शिफा छोटी जगह नहीं है। यह एक बड़ी जगह है जिसका उपयोग चीजों को छिपाने के लिए किया जा सकता है। कथित आतंकी ने यह भी स्वीकार किया कि वे इजरायल द्वारा निशाना बनाए जाने से बचने के लिए क्लीनिकों, स्कूलों, अस्पतालों और ऐसी अन्य जगहों पर छिपते हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने दी चेतावनी

इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी कि हजारों और नागरिकों की मौत हो सकती है, क्योंकि इजरायल ने हमास द्वारा संचालित फिलिस्तीनी क्षेत्र में जमीनी अभियान बढ़ा दिया है। शुक्रवार की रात जमकर बमबारी हुई। सैकड़ों इमारतें नष्ट हुई हैं। गाजा में हमास नियंत्रित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजरायली हमलों में 7,703 लोग मारे गए। इनमें से 3,500 से अधिक बच्चे थे।

यह भी पढ़ें: Israel Hamas war: जंग के बीच तिलमिलाए मुस्लिम देश की इजराइल को बड़ी चेतावनी, कहा-तुरंत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें