इजरायल गाजा पर लगातार हमले कर रहा है। इस बीच शुक्रवार को इजरायली मंत्रिमंडल ने गाजा पर पूर्ण कब्जा करने की योजना को मंजूरी दे दी हे। इसके बाद इजरायली सेना अपनी तैयारी तेज कर दी है। इजरायल जल्द से जल्द गाजा पर पूरी तरह कब्जा करना चाहता है। इसे लेकर उसने अपनी योजना पर काम शुरू कर दिया है। वहीं इजरायल के इस फैसले के बाद गाजा के लोगों की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।
इजरायली सेना गाजा पर करेगी कब्जा
अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा के लोग अपनी जमीन छोड़कर जाने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि उन्हें मौत मंजूर है, लेकिन जमीन छोड़ना मंजूर नहीं है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिल नेतन्याहू ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि अब उनकी सेना गाजा पर पूर्ण रूप से कब्जा करेगी। अब हमास को गाजा से पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि नेतन्याहू के इस ऐलान से गाजा के लोगों में डर का माहौल है।
मैंने 100 बार मौत का सामना किया
अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा में रहने वाले इस पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। गाजा में रहने वाले अहमद का कहना है ‘ अल्लाह की कसम गाजा पर इजरायली हमले के दौरान मैंने 100 बार मौत का सामना किया है। इस दौरान मैं अपनी परिवार के साथ गाजा में ही अलग-अलग जगहों पर रहा हूं। अल्लाह की कसम हम गाजा नहीं छोड़ेंगे और यही मरना बेहतर समझेंगे।’ अहमद ने कहा,’गाजा में रहने वाले लोगों बहुत बुरे हालात झेले हैं और आज भी बुरी हालत में जिंदगी बस कर रहे हैं।’
ये भी पढ़ें: ‘भूख-प्यास से 28 बच्चे मर रहे प्रतिदिन’, गाजा के हालातों पर UN की रिपोर्ट में बड़े खुलासे
आखिरी फैसला, गाजा में ही मरेंगे
अल जजीरा के मुताबिक, गाजा में रहने वाले रजब का कहना है कि कुत्तों और जानवरों के साथ सड़क पर रहेंगे, लेकिन अपने वतन को छोड़कर नहीं जाएंगे। गाजा में रहने वाले सभी लोगों का आखिरी फैसला यही है कि वे गाजा में मरेंगे। वह गाजा छोड़कर किसी दूसरी जगह नहीं जाएंगे।
ये भी पढ़ें: पीरियड्स में न मिल रहे पैड, न ही सफाई के लिए साबुन, गाजा की लड़कियां किस हाल में गुजार रहीं जीवन?
जिस्म और रूह के अलावा कुछ न मिलेगा
रजब का कहना है कि उनका सबकुछ खत्म हो चुका है। ज्यादातर लोगों का ऐसा ही हाल है। इजरायल अब उन्हें उनके ही वतन से निकालना चाहता है। उस वतन से जहां उनके आव अजदाद दफन हैं। अगर इजरायल यहीं चाहता है तो उन्हें हमारे जिस्म और रूह के अलावा कुछ नहीं मिलेगा।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
6 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
7 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
8 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
11 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
13 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
13 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
14 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
15 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
17 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines