इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने व्हाइट हाउस से फोन पर कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी से दोहा पर इजरायल के हमले के लिए माफी मांगी. इजरायल के चैनल 12 की रिपोर्ट के अनुसार, नेतन्याहू, जिनकी मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में की थी. जहां नेतन्याहू ने अल थानी से कई मिनट तक फोन पर बात की.
नेतन्याहू ने सोमवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के बाद यह माफी मांगी. यह माफी इस महीने की शुरुआत में दोहा में वरिष्ठ हमास नेताओं को निशाना बनाकर किए गए इजराइली हमले के लिए थी. इस हमले में हमास के वरिष्ठ नेता खलील अल-हय्या के बेटे और उनके सहयोगी जिहाद लबाद समेत पांच लोग मारे गए थे.
ट्रंप ने दोनों के बीच कराई वार्ता
व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि ट्रंप ने नेतन्याहू और कतर के प्रधानमंत्री के साथ कॉन्फ्रेंस कॉल की मेजबानी की थी. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस ने कहा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप ने वर्षों की आपसी शिकायतों और गलतफहमियों के बाद इजरायल-कतर संबंधों को सकारात्मक रास्ते पर लाने की इच्छा व्यक्त की’.
व्हाइट हाउस ने कहा कि नेतन्याहू ने दोहा हमले के लिए खेद व्यक्त किया और कतर को आश्वासन दिया कि वह भविष्य में ऐसा हमला दोबारा नहीं करेगा.
यह भी पढ़ें- अमेरिका में शटडाउन शुरू, FAA 11000 कर्मचारियों की कर सकता है ‘छुट्टी’
इजरायल नहीं करेगा कतर पर हमला- नेतन्याहू
व्हाइट हाउस ने कहा, ‘प्रधानमंत्री अल-थानी ने इन आश्वासनों का स्वागत किया और क्षेत्रीय सुरक्षा में सार्थक योगदान जारी रखने के लिए कतर की तत्परता पर जोर दिया’.
कतर ने पुष्टि की है कि नेतन्याहू ने माफी मांगी है. कतर के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कतर के प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोन पर बातचीत के दौरान वादा किया कि इजरायल भविष्य में कतर पर फिर से हमला नहीं करेगा.
कतर में सुरक्षा गार्ड की मौत पर नेतन्याहू ने जताया दुख
नेतन्याहू ने कथित तौर पर 9 सितम्बर को दोहा पर हुए हमले में कतर की संप्रभुता का उल्लंघन करने के लिए अल थानी से माफी मांगी तथा हमले में कतर के एक सुरक्षा गार्ड की हत्या पर खेद व्यक्त किया.
इजरायली पीएम नेतन्याहू के कतर के पीएम अल थानी से माफी मांगने के फैसले ने गाजा युद्ध को शांत करने में अहम भूमिका निभाई है. बता दें कि कतर ने हमेशा से हमास और गाजा के बीच एक प्रमुख मध्यस्थ की भूमिका निभाई है. लेकिन इजराइली हमले के बाद से, कतर हमास के साथ बातचीत में मध्यस्थता करने से इनकार कर रहा था.
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति और इजरायली प्रधानमंत्री के बीच बातचीत की जानकारी रखने वाले एक सूत्र के हवाले से, रॉयटर्स ने बताया कि कतर की एक तकनीकी टीम भी व्हाइट हाउस में मौजूद है.
संबंधित खबरें
'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
4 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
7 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
8 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
11 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
14 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
17 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
20 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
1 day agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines