Israel Palestine War: अमेरिका ने फिलिस्तीन के खिलाफ जंग में इजरायल की मदद के लिए अपने युद्धपोत और लड़ाकू विमान भेजने का एलान किया है। पेंटागन ने इसके बारे में पुष्टि कर दी है। मध्य पूर्व में अमेरिका ने सेना भेजने की बात भी कही है। वहीं, जरूरी युद्धक उपकरण और सामग्री भी इजरायल को दी जाएगी, ताकि वह आतंकी गुट हमास को करारा जवाब दे सके। अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने बयान जारी कर कहा कि इजरायल की फौज को जल्द से जल्द मदद प्रदान की जाएगी। इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट से उनकी बात हुई है।
जिसके बाद सुनिश्चित किया है कि हर मुमकिन संसाधन को मुहैया करवाया जाएगा। इजरायली लोगों और रक्षा बलों की मदद करेंगे। अमेरिका को पूरा अधिकार आतंक के खिलाफ लड़ने का है। वह पूरी शक्ति के साथ इजरायल की मदद करेगा। डीओडी में हमारे हर सहयोगी के लिए गंभीरता से मदद को वे लोग तैयार है, जो शांति के साथ हैं, आतंकवाद की खिलाफत करते हैं। सचिव ऑस्टिन ने कहा कि वे मंत्री गैलेंट के साथ लगातार संपर्क में हैं। हम सुनिश्चित करेंगे कि इजरायल को जितना समर्थन चाहिए, उतना मिले।
यह भी पढ़ें-चीन के अस्पतालों में बंद हो रहे मैटरनिटी वार्ड, बर्थ रेट में लगातार गिरावट के ये हैं कारण
उनकी संवेदनाएं इजरायल के लोगों के साथ है। इजरायल के निर्दोष लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों को खोया है। हमास के हमले के बाद उनकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से बात हुई। जिसके बाद वे लोग प्रयासरत हैं कि इजरायल की मदद और रक्षा मजबूती के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। यूएसएस गेराल्ड आर फोर्ड करियर स्ट्राइक ग्रुप, जिसमें युद्धपोत यूएसएस गेराल्ड आर फोर्ड (सीवीएन-78), टिकोनडेरोगा क्लास गाइडेड मिसाइल क्रूजर यूएसएस नॉर्मंडी इस ग्रुप में शामिल हैं, को पूर्वी भूमध्य सागर की ओर रवाना किया गया है।
एयरफोर्स को रखा गया है अलर्ट पर
एफ-35, एफ-15, एफ-16 और ए-10 विमानों की स्क्वाड्रनों को भी अलर्ट पर रखा गया है। अमेरिका जरूरत पड़ने पर सेना को भी तैनात करेगा। कई मिसाइलों को भी वहां सक्रिय किया गया है। लगातार आने वाले दिनों तक इजरायल को मदद की जाती रहेगी। हम लोग इराक के लोगों की रक्षा करने और जघन्य आतंकी हमलों के खिलाफ वो हर सब करते रहेंगे, जो जायज है। अमेरिका इजरायल के लोगों की मदद के लिए हर समय उसके साथ खड़ा है।
संबंधित खबरें
इजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
2 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
6 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
7 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
9 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
10 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
13 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
13 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
14 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
14 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines