हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इजरायल ने किया भारत के 'ऑपरेशन अजय' का समर्थन, कहा - युद्ध समाप्त होने के बाद फिर से करेंगे स्वागत

विज्ञापन
Israel Palestine War Live Israel praised Operation Ajay

Israel Palestine War Live : भारत में इजरायल के कॉन्सुलेट जनरल( वाणिज्य दूतावास ) कोबी शोशानी ने गुरुवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑपरेशन अजय’ शुरू करने के लिए बधाई दी, जिसके तहत भारत इजरायल में लगभग 18,000 भारतीयों को वापस लाने का प्लान बना रहा है। कोबी शोशानी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हम इजरायल में बसे, सभी भारतीयों की अपने घर सुरक्षित पहुंचने की कामना करते हैं। आगे उन्होंने कहा कि जब युद्ध समाप्त हो जाएगा तो हम फिर से भारतीयों का स्वागत करेंगे।

यह भी पढ़ें – इजरायल से युद्ध के बीच गाजा के डाॅक्टरों ने विश्व समुदाय से मांगी मदद, संकट में 25 लाख लोगों का जीवन

विज्ञापन

इजरायल की अर्थव्यवस्था में भारतीयों का अहम योगदान

शोशानी ने इस बात पर भी जोर दिया कि इजरायल, भारतीय व्यापारिक समुदाय से प्रेम करता है और उनका सम्मान करता है क्योंकि इसने उनकी अर्थव्यवस्था में बहुत योगदान दिया है। इसके अलावा, इजरायल के कॉन्सुलेट जनरल ने कहा कि इजरायली सरकार ऑपरेशन अजय में तेल अवीव में भारतीय दूतावास की सहायता करने की पूरी कोशिश कर रही है।

भारत ने बुधवार को यह अभियान शुरू किया, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने घोषणा की कि सरकार उन नागरिकों की सहायता करेगी जो इजरायल से लौटना चाहते हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, इसके लिए विशेष चार्टर उड़ानें और अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola