Israel-Palestine War Israel Army Special Weapon: इजरायल पर फिलिस्तीनी संगठन हमास ने शनिवार को हमला कर दिया। इसके बाद इजरायल ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। पीएम नेतन्याहू ने कहा कि हमास इसका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। इजरायल की ताकत उसके मजबूत हथियार है। इन्हीं हथियारों में से एक है आयरन डोम। जो दुश्मन की ओर से आने वाली मिसाइलों को हवा में ही खत्म कर देता है। वहीं इसी आयरन डोम की मिसाइल से दुश्मन का नामोनिशान मिट सकता है।
इजरायल अपनी सैन्य ताकत के लिए दुनियाभर में विशेष पहचान रखता है। इसके साथ उसकी उन्नत तकनीक की दुनिया भी कायल है। इजरायल चारों ओर से दुश्मनों से गिरा है इसके बावजूद सुरक्षित है। इजरायल पर राॅकेट हमलों का कोई प्रभाव नहीं पड़ता हैं। राॅकेट या मिसाइल से अगर कोई देश हमला करता है तो वह उसे बेअसर कर देता है।
आयरन डोम है अभेद्य दीवार
जानकारी के अनुसार यह एयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम दक्षिणी इजरायल में तैनात हैं। इस सिस्टम की खासियत यहीं है कि यह करीब 70 किमी. दूर से ही दुश्मन के ऑब्जेक्ट का पता लगाकर उसे नष्ट कर देता है। इसकी एक मिसाल 2012 है जब हमास ने इजरायल पर राॅकेट दागे तो 8 दिन के भीतर ही 421 से ज्यादा राॅकेट को तहस-नहस कर दिया था। बता दें कि इस डिफेंस सिस्टम का तोड़ अभी तक किसी के पास नहीं है। आयरन डोम के अलावा इजरायल के कई आधुनिक फाइटर जेट है। जिसका नाम F16I है। यह आधुनिक तकनीक से लैस है। इस प्रकार की तकनीक किसी भी देश के पास नहीं है।
दुनिया का सबसे आधुनिक ड्रोन
F16I आधुनिक रडार सिस्टम से लैस है। इनमें बैठने वाले पायलट को खास हेलमेट दिया जाता है जो दुश्मन को देखकर निशाना लगाने में सक्षम है। इस हेलमेट का नाम सूफा है। इस जेट को दुश्मनों का फूफा भी कहा जाता है। इसके अलावा इजरायल के पास दुनिया का सबसे आधुनिक ड्रोन भी है। यह ड्रोन कई हथियारों और सेंसर से लैस होता है। यह बिना रूके 30 घंटे से अधिक समय उड़ान भर सकता है। इसके अलावा इजरायली सेना के पास आधुनिक टैंक है इसमें लेजर वाॅर्निंग सिस्टम लगा है। इस टैंक में 120 एमएम की स्मूथबोर गन लगाई गई है। इजरायल के पास लड़ाकू विमानों में काम आने वाली डर्बी मिसाइल भी है। इस मिसाइल दुनिया की सबसे अधिक शक्तिशाली मिसाइलों में से एक हैं।
संबंधित खबरें
नक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
3 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
7 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
7 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
14 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
15 hrs agoLIVE: झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
15 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
16 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines