Israel Palestine War: अभी भी हमास की कैद में इजराइल के कई नागरिक हैं। इनमें से दो लोगों की ताजा तस्वीरें सामने आई हैं। इन लोगों के लिए इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने इंटरनेशनल रेड क्रॉस से मदद मांगी है। इस पर हमास ने भी प्रतिक्रिया दी है। हमास ने कहा कि रेड क्रॉस की बात तभी मानेंगे जब गाजा में सभी इलाकों में मानवीय गलियारे खोले जाएं और लोगों तक सहायता पहुंचाई जाए। फ्रांस के राष्ट्रपति ने भी इन तस्वीरों पर बंधकों की हालत पर चिंता जताई है।
गाजा में 660 दिनों से हैं कैद
इजराइली नागरिक एविएटर डेविड और रोम ब्रास्लावस्की पिछले 660 दिनों से हमास की कैद में हैं। हाल ही में इनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों की हालत काफी खराब है। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने एक वीडियो जारी कर इन नागरिकों के लिए मदद की अपील की। उन्होंने कहा कि ‘हमास उन्हें भूखा रख रहा है, यह देखकर मैं समझ गया हूं कि हमास बात या डील करना चाहता ही नहीं है।’
ये भी पढ़ें: ’20 महीने से स्कूल बंद, हजारों लोगों की मौत’, फिलिस्तीन में शांति के लिए भारत के 4 सुझाव
हमास को खत्म करेंगे- नेतन्याहू
प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि ‘ये वीडियो जारी करके हमास बस हमें तोड़ना चाहता है। पर हम टूटेंगे नहीं, बल्कि और मजबूती से उभरेंगे।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘हम अपने बंधक नागरिकों को छुड़ाएंगे और हमास को खत्म करेंगे। इस पर फिलिस्तीन को स्वतंत्र देश बनाने की बात करने वाले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इजराइली बंधकों की बुरी हालत पर संवेदना जताई है। ये तस्वीरें देखने के बाद मैक्रों ने हमास को अमानवीयता का प्रतीक भी बताया।
गाजा में बिगड़ते हालात पर भी कई देश चिंता जता रहे हैं। वहां पर पिछले 20 महीने से स्कूल पूरी तरह से बंद हैं। साथ ही जरूरत का सामान लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है। कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि गाजा में भुखमरी के हालात बन गए हैं।
ये भी पढ़ें: गाजा में इजरायली सैन्य हमलों में 25 फिलिस्तीनी मारे, 25 साल बाद शुरू हुआ टीकाकरण
संबंधित खबरें
अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर फेंके गए पत्थर, अंदर मौजूद थे श्रद्धालु-पुजारी, तोड़ी गईं खिड़कियां
10 hrs ago'इस्लामिक नाटो' का हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा फैसला, सऊदी अरब में तैनात होंगे 25000 पाकिस्तानी सैनिक
13 hrs agoपिता ओमानी, मां सीरियाई, अलकायदा समर्थक… कौन है स्मित मच्छार का हमलावर को-पायलट हमाम अल-हम्मामी?
14 hrs agoस्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कुवैत के झंडे वाले ऑयल टैंकर पर हमला, 5 भारतीय बचाए गए
16 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar: वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ के कारण रोहतांग से मनाली तक ट्रैफिक जाम
17 hrs agoफ्लाईदुबई प्लेन में स्मित मच्छार पर हमला करने वाले पायलट की हुई पहचान, ओमान ने उस पर उड़ान भरने पर लगाया था बैन
18 hrs agoफ्लाईदुबई की घटना को UAE ने बताया 'टेररिस्ट एक्ट', राष्ट्रपति के सलाहकार ने की स्मित मच्छार की तारीफ
1 day agoयहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट
1 day agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
1 day agoExplainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines