Donald Trump on Gaza: 'गाजा में भुखमरी का संकट...', डोनाल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू के दावे का किया खंडन

Donald Trump on Gaza: गाजा इन दिनों इजराइल के हमलों को झेल रहा है। यहां पर रहने वाले बच्चे भुखमरी का शिकार हो रहे हैं। एक तरफ दुनियाभर के कई देश गाजा के हालात पर चिंता जता रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ इजराइली पीएम नेतन्याहू ने गाजा में भुखमरी के हालात को नकार दिया है।

ISrael Palestine Donald Trump

Photo Credit- X

Donald Trump on Gaza: सोशल मीडिया पर गाजा के बच्चों की दिल झकझोर देने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। कुछ ऐसी तस्वीरें हैं जिनमें देखा जा सकता है कि बच्चों के शरीर केवल एक हड्डी का ढांचा बन गए हैं। यह सब तस्वीरें यह दिखाती हैं कि गाजा में भुखमरी अपने चरम पर है। दूसरी तरफ इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में भुखमरी के संकट को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि गाजा में इस तरह के हालात नहीं हैं। हालांकि, नेतन्याहू के इस दावे को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने खारिज करते हुए कहा कि ‘गाजा में भुखमरी का संकट है, जिसे नकारा नहीं जा सकता है।’

विज्ञापन

भुखमरी को नकारा नहीं जा सकता

गाजा में भुखमरी के हालात पर इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि गाजा में किसी तरह के भुखमरी वाले हालात नहीं हैं। वहीं, दूसरी तरफ लंदन में ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने भी मीटिंग के दौरान गाजा के हालात पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि गाजा में इन हालातों को नकारा नहीं जा सकता है। हम उनकी मदद के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी गाजा के पक्ष में बोलते हुए कहा कि ‘वहां भुखमरी के हालात को नकारा नहीं जा सकता है। गाजा में वास्तव में यह संकट है, जिसे झुठलाया नहीं जा सकता है।’

विज्ञापन

कौन रोक रहा है गाजा वालों का खाना?

डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में पहुंचने वाली राहत सामग्री पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ‘गाजा के लोगों तक जरूरत का सामान तो पहुंचाया जा रहा है, लेकिन कुछ कारणों के चलते वह उन तक नहीं पहुंच पा रहा है।’ ट्रंप ने कहा कि इस सामान को उन तक नहीं पहुंचने दिया जा रहा है। फिर चाहें राहत सामग्री को न पहुंचने देने में हमास का हाथ हो या फिर किसी और का। बता दें कि पिछले दिनों रिपोर्ट्स सामने आईं कि गाजा के बॉर्डर पर IDF के सैनिक डेरा डाले हैं, जो राहत सामग्री को अंदर लोगों तक नहीं पहुंचने दे रहे हैं।

विज्ञापन

दूसरे देशों से गाजा में जो सामान लाया जा रहा है, वह भी बहुत खतरे का सामना कर रहे हैं। 27 जुलाई को गाजा पट्टी पर फिलिस्तीनियों के लिए सहायता भेजने के लिए हवाई मार्ग अपनाया गया। OCHA ने पिछले हफ्ते ही चेतावनी देते हुए कहा था कि गाजा में पहले से भी ज्यादा खराब हालात होते जा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ