Israel Palestine Conflict: फिलिस्तीन के चरमपंथी समूह हमास ने अचानक इजराइल पर हमला कर दिया। इस हमले के बाद इजराइल ने भी हमास पर मिसाइल दागे थे। अब तक की ताजा जानकारी के अनुसार, इस वॉर में इजराइल के 600 नागरिकों की जान जा चुकी है। जबकि, हमास के चरमपंथी समूह समेत फिलिस्तीन के 400 लोगों की मौत हो चुकी है। लड़ाई अभी भी जारी है और मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। इसी बीच इजराइल ने कहा कि हमास का यह हमला 9/11 से भी बढ़कर है।
इजराइल ने कहा- हमास का हमला 9/11 से भी बढ़कर
इजराइल-हमास युद्ध के दूसरे दिन आईडीएफ ने कहा कि पिछले 24 घंटे बहुत कठिन थे क्योंकि शनिवार को हमास के हमले के बाद ऐसी घटनाएं सामने आईं, जो पहले कभी नहीं देखी गईं। इजराइल रक्षा बल के प्रवक्ता रिचर्ड हेचट ने कहा कि यह इजराइल का 9/11 और उससे भी अधिक है। प्रवक्ता ने कहा कि एक तरह से यह हमारा 9/11 और उससे भी अधिक है। हम इसका बहुत गंभीरता से जवाब दे रहे हैं। यह अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है, यह इस्लाम के खिलाफ है – बच्चों को चोट पहुंचाना। यह सब समझना बहुत कठिन है और यह सब हम सभी को परेशान करता है। मुझे उम्मीद है कि हिजबुल्लाह और ईरान इसमें शामिल होने की गलती न करें। हम वर्षों से हमास के बारे में बात कर रहे हैं कि वे कौन हैं और वे क्या चाहते हैं। हमारे राज्य का विनाश! हर किसी को शनिवार को पता चल गया कि वे कौन हैं। उन्होंने हम पर जमीन पर, हवा में और समुद्र के रास्ते हमले किया।
हमास हमला नहीं कर सकता
इजराइल की खुफिया एजेंसी ने पिछले हफ्ते दावा किया था कि हमास हमला नहीं करेगा। हमास के हमले के बाद कहा जाने लगा कि इजराइली अधिकारियों ने गलत निष्कर्ष निकाला कि हमास इजराइल के साथ पूर्ण पैमाने पर युद्ध नहीं भड़का सकता है। इजराइली लेफ्ट विंग अखबार हारेत्ज के अनुसार, पिछले सप्ताह सुरक्षा सेवाओं के एक आकलन में पाया गया कि हमास इजराइल के साथ पूर्ण युद्ध करने से बचेगा।
संबंधित खबरें
LIVE: दिल्ली के भजनपुरा में विवाद में शख्स को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
12 mins agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
31 mins agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
14 hrs agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
16 hrs ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
17 hrs agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
17 hrs agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
20 hrs agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
21 hrs ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
21 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines