Israel Palestine Conflict: इजरायल और फिलिस्तीन के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध के बाद दुनिया दो हिस्सों में बंटी है। एक ओर कुछ देश इजरायल का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ देश फिलिस्तीन के सपोर्ट में हैं। इस बीच मिस्र से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। मिस्र के आंतरिक मंत्रालय के मुताबिक, रविवार को अलेक्जेंड्रिया में एक मिस्र के पुलिसकर्मी ने इजरायली पर्यटकों पर गोली चला दी। इस गोलीबारी में कम से कम दो इजरायली पर्यटकों और एक मिस्रवासी की मौत हो गई।
ऐसा तब हुआ है जब इजरायल युद्ध की स्थिति में है। इसके बाद से पश्चिमी देशों ने अपने यहूदी निवासियों के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है। एएफपी के अनुसार, पुलिसकर्मी ने अलेक्जेंड्रिया में पोम्पी पिलर साइट गए एक इजरायली टूरिस्ट ग्रुप अपने निजी हथियार से बेतरतीब गोलीबारी कर दी। कथित तौर पर संदिग्ध हमलावर ने एक अन्य व्यक्ति को भी घायल कर दिया। उसे हिरासत में ले लिया गया है।
मच गई चीख पुकार
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सुरक्षा बलों ने तुरंत हमले वाली जगह की घेराबंदी कर दी। सोशल मीडिया पर घटना की तस्वीरों और वीडियो में दो लोग जमीन पर बेसुध पड़े हैं, जबकि एक महिला को एम्बुलेंस के लिए चिल्लाते हुए सुना गया। एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, इजरायल की जका बचाव सेवा ने पुष्टि की कि अलेक्जेंड्रिया में दो लोग मारे गए हैं।
ये भी पढ़ें: हमास के हमले के बाद इजरायली कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट, आने वाला समय जोखिम भरा
विदेश मंत्रालय ने भी पुष्टि की कि दो इजरायली और एक मिस्र के टूर गाइड की स्थानीय व्यक्ति ने हत्या कर दी। मिस्र के दो सुरक्षा सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर रॉयटर्स को बताया कि संदिग्ध बंदूकधारी एक पुलिस अधिकारी था। बता दें कि इजरायल-फिलिस्तीन के बीच चल रहे युद्ध में अब तक 610 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। जंग लगातार जारी है। बता दें कि मिस्र से इजरायल की दूरी 613 किलोमीटर है। दक्षिणी इजरायल और मिस्र की सीमा पर लगातार तनाव की स्थिति रही है।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
3 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
8 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
10 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
11 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
12 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
22 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines