इजराइल हमास के खिलाफ अपनी लड़ाई तेज कर रहा है, वह हमास के अधिकारियों और पदाधिकारियों को मारने के लिए कई जगहों पर हमले कर रहा है. इसी बीच खबर सामने आई है कि इजराइल, हमास के अधिकारियों को मारने के लिए मोसाद के एजेंटों का इस्तेमाल करने की योजना बना रहा था लेकिन खुद मोसाद की तरफ से इसको लेकर इनकार कर दिया गया है.
वाशिंगटन पोस्ट ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि मोसाद ने कतर में हमास अधिकारियों की हत्या के लिए जमीनी एजेंटों के इस्तेमाल की योजना को खारिज कर दिया है. हाल ही में इजराइल ने कतर पर हवाई हमले किये और दावा किया कि यह हमला हमास से जुड़े लोगों को निशाना बनाने के लिए किया था. बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में मोसाद दूर ही रहा.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजराइल की कार्रवाई से जुड़े लोगों का कहना है कि खुफिया एजेंसी मोसाद ने जमीनी कार्रवाई करने की योजना को अस्वीकार कर दिया. वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया ने कार्रवाई का विरोध किया और कहा कि इस तरह की कार्रवाई से कतर के साथ उनके और उनकी एजेंसी के बनाए रिश्ते टूट सकते थे. कहा जा रहा है कि कतर ने हमास की मेजबानी की है और युद्धविराम वार्ता में मध्यस्थता की है.
फिलिस्तीनी समूह हमास का कहना है कि इजराइल के हवाई हमले में उसके कार्यवाहक नेता खलील अल-हय्या समेत तमाम शीर्ष अधिकारी तो नहीं मारे गए, लेकिन कई रिश्तेदारों और सहयोगियों के साथ-साथ एक कतरी अधिकारी की भी मौत हो गई. जानकारों का कहना है कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू युद्ध विराम से जुड़ी बातचीत को लेकर अपना धैर्य खो चुके हैं.
यह भी पढ़ें : रूसी तेल पर फिर बड़ा हमला, अब यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी दो रिफाइनरी पर किया ड्रोन अटैक
बताया जा रहा है कि इजराइल के रक्षा बलों के लेफ्टिनेंट जनरल ने भी इस हमले का विरोध किया था जबकि कई मंत्रियों ने इस कार्रवाई का समर्थन किया है. रिपोर्ट्स की मानें तो जब इस कार्रवाई को लेकर इजराइल के पीएम बैठक कर रहे थे तो इसमें कई अधिकारियों को बुलाया ही नहीं गया था. कहा जा रहा है कि वह भी इस कार्रवाई का विरोध कर सकते थे, ऐसे में इसमें उन्हें बुलाया ही नहीं गया था.
बताया गया कि कतर में हमास के नेताओं पर हमले को लेकर मोसाद ने कहा कि हम उन्हें एक, दो या चार साल बाद मार सकते हैं और मोसाद जानता है कि यह कैसे करना है। अभी क्यों करें?
संबंधित खबरें
इजरायल में किसी को बहुमत नहीं, कुर्सी बचाने को 'टाई' पर फंसे नेतन्याहू
10 mins agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
8 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
15 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
18 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
21 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
22 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
1 day agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
1 day agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
1 day agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines