Israel-Hamas Conflict: इजराइल और हमास के बीच युद्ध आज 18वें दिन भी जारी है। इस बीच इजराइल के मंत्री ने ईरान को बड़ी चेतावनी दे दी है। इजराइल के आर्थिक मामलों के मंत्री नीर बरकत ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उसने हमपर हमला किया तो हम उसे धरती से मिटा देंगे। इजरायली मंत्री का यह बयान हिजबुल्लाह के उस ऐलान के बाद आया है, जिसमें उसने कहा था कि वह हमास के साथ मिलकर इजराइल से लड़ने के लिए तैयार है। इजरायली मंत्री ने कहा कि हिजबुल्लाह और ईरान ने अगर जंग में दखल देने की कोशिश की तो यह उन्हें महंगा पड़ेगा।
दुश्मानों का सफाया करने जा रहे-मंत्री
इजराइल के मंत्री ने डेली मेल को दिए एक इंटरव्यू में यह बात कही है। उन्होंने हमास का साथ देने पर हिजबुल्लाह के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ईरान सभी मोर्चों से इजराइल पर हमला करने की योजना बना रहा है। मंत्री ने कहा कि हिजबुल्लाह अगर युद्ध में शामिल होगा तो इजराइल ईरान पर हमला कर देगा। हमारा दुश्मनों को साफ संदेश है कि हम धरती से आपका सफाया करने जा रहे हैं। हिजबुल्लाह के किसी भी आक्रामक कदम का ईरान की तरफ से किया गया हमला माना जाएगा। ऐसे केस में हम जवाबी कार्रवाई करेंगे। गाजा में क्या हो रहा है यह देख लो। अगर तुम हमला करोगे तो तुम्हारे साथ भी यही होगा।
ईरान के डिप्टी मिलिट्री चीफ की धमकी
बता दें कि इससे पहले ईरान के डिप्टी मिलिट्री चीफ अली फदावी ने इजराइल को धमकी दी थी। छात्रों से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा था कि जरूरत पड़ी तो हम इजराइल पर मिसाइल हमला करने में संकोच नहीं करेंगे। इसमें हमें कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने इजराइल के मिसाइल डिफेंस सिस्टम ‘आयरन डोम’ को सिर्फ 30 प्रतिशत ही सफल बताया था। बता दें कि बड़ी संख्या में इजरायली सैनिक गाजा की सीमा पर तैनात हैं और किसी भी समय जमीनी हमला कर सकते हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रों युद्ध के बीच आज फ्रांस पहुंच गए हैं।
ये भी पढ़ें-इजराइल बोला- हमास को नेस्तनाबूद कर देंगे, फिर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति की भावुक अपील आई सामने
संबंधित खबरें
व्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
4 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
6 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
8 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
9 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
9 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
18 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
19 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
22 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines