हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

हमास पर बड़ी एयर स्ट्राइक, इजरायल ने ढेर 2 किए कमांडर, अल-हबील सेल को बनाया निशाना

इजरायली डिफेंस फोर्सेज (IDF) और इजरायली सुरक्षा एजेंसी (ISA) ने एक संयुक्त सैन्य अभियान चलाया। इसमें हमास कमांडर मोहम्मद अल-हबील और इस्लामिक जिहाद के अली राजियाना की मौत हो गई। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

इजरायल ने हमास पर बड़ी एयर स्ट्राइक की है। इजरायली डिफेंस फोर्सेज (IDF) और इजरायली सुरक्षा एजेंसी ( ISA) ने हमास के अल हबील सेल को निशाना बनाया। स्ट्राइक में हमास कमांडर मो. अल-हबील और इस्लामिक जिहाद के अली राजियाना कोको को ढेर कर दिया गया। बता दें कि हबील पर बंधक महिला सैनिक नोआ मार्सियानों की हत्या का आरोप था। इजरायल की इस स्ट्राइक को बदले के रूप में देखा जा रहा है।

सीजफायर उल्लंघन के बाद इजरायली डिफेंस फोर्सेज (IDF) और इजरायली सुरक्षा एजेंसी (ISA) ने एक संयुक्त सैन्य अभियान चलाया। इसमें हमास कमांडर मोहम्मद अल-हबील और इस्लामिक जिहाद के अली राजियाना की मौत हो गई। अल-हबील पर आरोप है कि कैद के दौरान उसने इजरायली कॉर्पोरल नोआ मार्सियानो की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इसके अलावा राजियाना की पहचान उत्तरी गाजा ब्रिगेड में इस्लामिक जिहाद का मुख्य कमांडर के रूप में थी।

यह भी पढ़ें: परमाणु हथियार होंगे ‘बेलगाम’? रूस और अमेरिका के बीच NEW START संधि खत्म तो जानें अब क्या होगा आगे‌

विज्ञापन

गत 7 अक्तूबर को हमले के दौरान नाहल ओज़ पोस्ट से सैनिक नोआ मार्सियानो को किडनैप किया गया था। मार्सियानो इजरायली सेना में ऑब्जर्वर के रूप में तैनात थीं। कैद में हत्या होने से इजरायली सेना और लोगों में भारी आक्रोश था। इजरायल ने बदले लेते हुए हमास पर एयरस्ट्राइक की।

यह भी पढ़ें: पर्सनल रिलेशन, ऑयल-मिलिट्री डील… क्या चीन होगा अमेरिका का नया क्लाइंट? टैरिफ के बदले यह डील करने बीजिंग जाएंगे ट्रंप

विज्ञापन

इजरायली सेना ने इस ‘एलिमिनेशन’ की पुष्टि करते हुए कहा कि इस कार्रवाई से मार्सियानो परिवार को न्याय मिला है। इजरायल ने फिर स्पष्ट किया है कि वह नागरिकों और सैनिकों के खिलाफ हिंसा करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शेगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola