Israel Attack Yemen: इजरायल ने यमन की राजधानी में बड़ा हमला किया है। उसने हूती विद्रोहियों को निशाना बनाया है। जानकारी के अनुसार, इजरायल की सेना ने यमन की राजधानी सना में ऊर्जा केंद्रों को निशाना बनाते हुए ये हमले किए। सना हूती आतंकी समूह के कंट्रोल में है।
हूती के मीडिया के अनुसार, इजरायल ने एक एनर्जी प्लांट और गैस स्टेशन को निशाने बनाते हुए ये हमले किए। कहा जा रहा है कि स्थानीय निवासियों ने राष्ट्रपति भवन के पास तगड़े विस्फोटों की आवाज सुनी।
IDF ने जारी किया बयान
इन हमलों के बाद इजरायली सेना का भी बयान सामने आया है। इजरायल रक्षा बलों (IDF) की सेना का कहना है कि उन्होंने हूती के आतंकी शासन के सैन्य ढांचे पर अटैक किया है। इसमें एक मिलिस्ट्री साइट भी शामिल है। जिसमें राष्ट्रपति भवन मौजूद है। ये अटैक हिजाज और असर एनर्जी प्लांट के साथ ही फ्यूल स्टोरेज पर किए।
ये भी पढ़ें: यूक्रेन ने रूस के न्यूक्लियर प्लांट पर किया हमला, कई बड़े बिजली केंद्रों को उड़ाया
आतंकी गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई
आईडीएफ के अनुसार इन सभी साइट्स का इस्तेमाल हूती अपनी आतंकी गतिविधि के लिए करता था। आईडीएफ का कहना है कि हमने जवाबी कार्रवाई की है। हाल ही में हूती ने इजरायल पर मिसाइलों और यूएवी से हमला किया था। हूती आतंकी संगठन ईरान के निर्देशन में काम करता है। ईरान उसे फंडिंग भी करता है।
ये भी पढ़ें: जैश-लश्कर के 300 आतंकी ठिकानों के लिए ऑनलाइन फंडिंग शुरू, पाकिस्तान फिर बना ‘फैक्ट्री ऑफ टेरर’
क्लस्टर बम से हमला
आपको बता दें कि हाल ही में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इजरायल के सबसे बड़े एयरपोर्ट पर हमला किया था। पिछले दो साल में हूती इजरायल पर लगातार मिसाइल और ड्रोन दाग रहे हैं। इजरायल पर क्लस्टर बम से हमला करने की भी खबरें सामने आई थीं। इसी के साथ लाल सागर में जहाजों को निशाना बना रहा है। जहां से इजरायल का मुख्य व्यापार भी होता है। माना जाता है कि इजरायल का लगभग 1 ट्रिलियन डॉलर (87 लाख करोड़) का माल लाल सागर से गुजरता है। ऐसे में हूती विद्रोही इजरायल के लिए बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं। हूती विद्रोहियों का तर्क है कि वे गाजा युद्ध के खिलाफ फिलिस्तीनियों का समर्थन करने के लिए ये हमले कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
यात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
7 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
14 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
17 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
20 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
20 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
23 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
1 day agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
1 day agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines