Israel Attack on Iran: इजरायल ने शनिवार को ईरान के मिलिट्री ठिकानों पर हमला बोल दिया। माना जा रहा है कि इजरायल का ये हमला 1 अक्टूबर को ईरान के हमले का जवाब है। इजरायल ने कहा कि 7 अक्टूबर 2023 के बाद से ही ईरान और उसके प्रॉक्सी इजरायल पर लगातार हमले कर रहे हैं। तेल अवीव ने कहा कि किसी भी दूसरे देश की तरह इजरायल के पास भी अपनी संप्रभुता की रक्षा करने का अधिकार है।
इजरायल के मिलिट्री प्रवक्ता एडमिरल डेनियल हगारी ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है, साथ ही इजरायली सेना ने अपने डिफेंस सिस्टम को हाई अलर्ट पर रखा है। इससे पहले ईरान ने कहा था कि उसके देश पर होने वाले किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः ईरान पर इजराइल का हमला, तेहरान समेत कई शहरों में सैन्य ठिकानों पर बमबारी
यहां पढ़िए ईरान पर इजरायल के हमले से जुड़े 10 बड़े अपडेट्स
1. फॉक्स न्यूज के मुताबिक ईरान पर हमला करने से पहले इजरायल ने अमेरिका को इस बारे में जानकारी दी। हालांकि अमेरिका के एक अधिकारी ने कहा कि शनिवार को ईरान पर हुए हमले में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं है।
2. ईरान पर इजरायल का हमला उस समय हुआ है, जब अमेरिका के गृह मंत्री एंथनी ब्लिंकेन इजरायल के दौरे पर हैं, ताकि अन्य देशों से बातचीत कर मिडिल ईस्ट में शांति स्थापित की जा सके। शनिवार को दक्षिणी पूर्व लेबनान में इजरायल ने एक जर्नलिस्ट कंपाउंड पर हमला करके तीन पत्रकारों को मार दिया। इजरायल के इस हमले की पूरी दुनिया ने घोर निंदा की है।
3. ईरान की समाचार एजेंसी तस्नीम ने कहा है कि इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए तेहरान पूरी तरह तैयार था। इस बात में कोई शक नहीं है कि इजरायल के हमले का मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान में आतंकी हमले में मारे गए 10 पुलिसवाले, TTP ने ली जिम्मेदारी
4. ईरान पर इजरायल के हमले के बाद अभी तक किसी के मरने की कोई खबर नहीं आई है। हालांकि पूर्वी तेहरान में शनिवार की सुबह भी चार बड़े ब्लास्ट होने की सूचना है।
5. इजरायल के हमले को देखते हुए इराक ने अपने सभी एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स का ऑपरेशन सस्पेंड कर दिया है। इजरायल सिर्फ ईरान से ही नहीं बल्कि लेबनान और सीरिया से भी सीधे लड़ रहा है।
6. ईरान पर इजरायल के हमले को अमेरिका ने सेल्फ डिफेंस करार दिया है। अमेरिका ने कहा है कि इजरायल ने हमला करने से पहले वॉशिंगटन को इसकी जानकारी दी थी।
7. खबरों के मुताबिक ईरान और सीरिया के साथ इजरायल ने इराक को भी निशाना बनाया। माना जा रहा है कि कम से कम 6 ठिकानों पर बम बरसाए गए हैं।
8. वहीं स्थानीय मीडिया ने सीरिया में भी इजरायल के हमले की खबर है। हमले के बाद ईरान के कोम शहर में अफरातफरी का माहौल है।
9. शनिवार की सुबह इजरायल की ओर से ईरान की राजधानी तेहरान और पास के शहरों में 5 से 10 विस्फोट की खबरें आईं। बाद में इजरायल ने इसे सेल्फ डिफेंस में किया गया हमला करार दिया।
10. इजरायल के हमले के बाद इराक, ईरान और इजरायल के एयर स्पेस बंद कर दिए हैं। माना जा रहा है कि ईरान पर एयर स्ट्राइक में 100 से ज्यादा फाइटर जेट शामिल थे।
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
4 hrs agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
5 hrs agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
6 hrs agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
15 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
15 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
19 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
20 hrs agoLIVE: दुर्गा पूजा के दौरान 17-18 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल जाएंगे अमित शाह
20 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
1 day agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines