Hamas top Political leader Ismail Haniyeh Dead: इजरायल ने तेहरान में हमास के टॉप पॉलिटिकल लीडर इस्माइल हनिया को मार गिराया है। इस्माइल के साथ उनका बॉडीगॉर्ड भी मारा गया है। ईरान की सरकारी मीडिया ने इस बारे में इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गॉर्ड कॉर्प्स के हवाले से जानकारी दी है। हमास ने भी इस बारे में बयान जारी कर कहा है कि इस्माइल की मौत हो गई है। हमास के बयान के मुताबिक इजरायल ने तेहरान स्थित इस्माइल के आवास पर हमला लिया। इस्माइल, ईरानी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होकर लौटे थे। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियां ने मंगलवार को शपथ ग्रहण किया। हालांकि इजरायली मिलिट्री ने इस्माइल की मौत पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।
अमेरिका ने प्रतिक्रिया देने से इनकार किया
ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गॉर्ड कॉर्प्स ने अपने बयान में कहा है कि हमास की राजनीतिक इकाई के प्रमुख इस्माइल हनिया पर तेहरान में हमला हुआ। इस हमले में फिलीस्तीन हमास ग्रुप के इस्माइल हनिया और उनका एक बॉडीगॉर्ड शहीद हो गए हैं। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिका ने कहा है कि उसे तेहरान में हमास नेता इस्माइल के मारे जाने की जानकारी है। हालांकि व्हाइट प्रवक्ता ने तत्काल प्रतिक्रया देने से इनकार कर दिया।
सीएनएन ने लिखा है कि इजरायली मिलिट्री ने फॉरेन मीडिया की रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है। बता दें कि इस्माइल के मारे जाने की सूचना सबसे पहले ईरान की मीडिया ने दी थी। इस्माइल 1980 के दशक में हमास से जुड़े और बीते चार दशकों में शीर्ष नेतृत्व से जुड़े कई महत्वपूर्ण पदों को संभाला।
ईरानी मीडिया ने IRGC के हवाले से लिखा है कि हमास नेता इस्माइल की मौत की जांच चल रही है। बुधवार को देर शाम इस बारे में सार्वजनिक घोषणा की जाएगी। हमास से जुड़े अल-अक्सा टीवी ने रिपोर्ट दी है कि इस्माइल हनिया की मौत के बाद फिलीस्तीन में पलटवार करने की मांग उठने लगी है। वहीं हमास ने कहा है कि वह यरूशलम को आजाद कराने के लिए खुली जंग लड़ रहा है। और इसके लिए वह कोई भी कीमत चुकाने को तैयार है।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियां के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से 24 घंटे पहली ली गई इस तस्वीर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को देखा जा सकता है।
इस्माइल हनिया को जानिए
62 वर्षीय इस्माइल हनिया गाजा शहर में एक रिफ्यूजी कैंप में पैदा हुए थे। 80 के दशक के अंत में उन्होंने हमास ज्वॉइन किया। जैसे-जैसे हमास की ताकत बढ़ती गई। इस्माइल का ओहदा भी बढ़ता गया। इस्माइल हमास की 2004 में गठित की गई कलेक्टिव लीडरशिप का हिस्सा थे। 2006 में उन्हें फिलीस्तीन अथॉरिटी का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था। 2017 में वह हमास के प्रमुख नियुक्त किए गए। हालांकि इसी साल अमेरिका ने उन्हें वैश्विक आतंकी की सूची में डाल दिया।
हमास के मुताबिक अप्रैल महीने में इजरायल की एयरस्ट्राइक में इस्माइल के तीन बच्चों की मौत हो गई। इसी हमले में उनके बच्चों के चार बेटों की भी मौत हो गई। उस समय इस्माइल हनिया ने कहा था कि उनके बच्चों की मौत से मौजूदा सीजफायर और बंधकों को लेकर हो रही बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
संबंधित खबरें
संकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
5 mins agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 hr ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
1 hr agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
2 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
3 hrs agoLIVE: गुरुग्राम में कैब ड्राइवर गिरफ्तार, महिला से बदसलूकी और मारने की धमकी
5 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
5 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
5 hrs agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
13 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines