Israel Hamas War: मध्य पूर्व में जंग से लगातार हालात खराब हो रहे हैं। इजराइली सेना हमास और हिज्बुल्लाह पर कहर बनकर टूट रही है। इस बीच खबर है कि इजराइल ने हमास के एक और कमांडर महमूद अल मबौह को मार गिराया है। वह ड्रोन हमलों का मास्टरमाइंड था। उसने इजराइल पर ड्रोन अटैक का निर्देश दिया था। आईडीएफ की मानें तो उसने जबालिया और राफा में ड्रोन हमले किए, जिसमें 50 से अधिक हमास के लड़ाके मारे गए।
राॅयटर्स की रिपोर्ट की मानें तो फिलिस्तीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि आठ बड़े शरणार्थी शिविरों में से एक जबालिया के अल-फलूजा के पास इजराइली हमले में 17 लोग मारे गए। वहीं एक अन्य शिविर पर हुए हमले में भी 10 लोग मारे गए हैं।
बमबारी से फिलिस्तीन के कई शहर तबाह
इजराइली हमलों से फिलिस्तीन के शहरों में भारी तबाही मची हुई है। गाजा शहर के सबरा में हवाई हमलों में 3 घर तबाह हो गए। रिपोर्ट के अनुसार अनुसार फिलहाल 12 लोगों की तलाश जारी है। वे उस समय घरों में मौजूद थे। बता दें कि आईडीएफ बीते 10 दिनों से जबालिया को निशान बना रही है।
ये भी पढ़ेंः 630 फीट ऊंचे पुल से गिरा इंफ्लुएंसर, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान
कई मोर्चोंपर लड़ाई लड़ रहा इजराइल
बता दें कि इजराइल दिनों कई मोर्चों पर लड़ाई लड़ रहा है। इजराइल ने पूर्वी लेबनान में एयरस्ट्राइक तेज कर दी है। 15 अक्टूबर को आईडीएफ ने बेका घाटी में कई हवाई हमले किए, जिनमें आवासीय क्षेत्रों को निशाना बनाया गया। इजराइली सेना ने बयान जारी कर कहा कि मंगलवार को 2 ड्रोन से हमले किए गए। हालांकि इन हमलों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
संबंधित खबरें
हमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
1 hr ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
4 hrs agoLIVE: CM पुष्कर सिंह धामी ने गायक दलेर मेहंदी से फोन पर बात की
8 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
10 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
20 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
1 day agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
1 day ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines