हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अमेरिका-रूस में जंग छिड़ी तो क्या होगा? जानें इजरायल के पक्ष में कौन-से देश, ईरान की तरफ से कौन लड़ेगा

Israel Iran War: इजरायल और ईरान के बीच जंग छिड़ी है। दोनों देशों को लेकर पूरी दुनिया 2 हिस्सों में बंट गई है। अगर हालात बिगड़े तो कई देश एक दूसरे के सामने होंगे। आइए जानते हैं कि इजरायल के पक्ष में कौन-कौन से देश हैं और ईरान की तरफ से कौन-कौन युद्ध में उतर सकता है?

विज्ञापन
इजरायल-ईरान के पक्ष और विपक्ष में पूरी दुनिया 2 हिस्सों में बंट गई है।

Israel Iran War America vs Russia: इजरायल और ईरान के बीच जंग छिड़ने से दुनियाभर में हड़कंप मचा हुआ है। ईरान और इजरायल को लेकर पूरी दुनिया 2 हिस्सों में बंट गई है। क्योंकि अमेरिका खुलकर इजरायल के साथ आ गया है। अमेरिका तो ईरान पर हमला करने की तैयार कर चुका है। इसके अलावा फ्रांस, ब्राजील, मैक्सिको, इंगलैंड, अजरबैजान, ब्रिटेन भी इजरायल का साथ दे सकते हैं। दूसरी ओर, ईरान के पक्ष में सबसे पहले रूस खड़ा हुआ। पाकिस्तान, चीन, नॉर्थ कोरिया, आर्मेनिया, बेलारूस, लेबनान, यमन भी ईरान का साथ दे सकते हैं।

क्योंकि ईरान और इजरायल के साथ भारत के संबंध अच्छे हैं, इसलिए भारत न्यूट्रल है। जंग में वह किसका साथ देगा, अभी तक इस पर भारत की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन अगर अमेरिका ने ईरान पर हमला किया और वह जंग में कूदा तो तीसरा विश्व युद्ध छिड़ने के आसार हैं। हालांकि विवाद सुलझाने के प्रयास जारी हैं, लेकिन ईरान सरेंडर नहीं करने की जिद पर अड़ा है। इजरायल भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। अमेरिका भी जिद पर अड़ा है कि ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे। ऐसे में तीनों देशों की जिद पूरी दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध की आग में धकेल सकती है।

 

इजरायल और ईरान कितने ताकतवर?

परमाणु हथियारों के कारण ईरान और इजरायल आज जंग के मैदान में एक दूसरे के सामने खड़े हैं, लेकिन अगर दोनों देशों की सैन्य ताकत की बात की जाए तो ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल 15वें नंबर पर है। लिस्ट में ईरान का रैंक 16वां है। ईरान सैन्य रूप से इजरायल से ताकतवर है और इजरायल टेक्नोलॉजी के लेवल पर ईरान से ज्यादा पावरफुल है। ईरान के पास 6.10 लाख एक्टिव फोर्स और इजरायल के पास 1.70 लाख एक्टिव फोर्स है। ईरान के पास 3.50 लाख और इजरायल के पास 4.65 लाख रिजर्व फोर्स है।

विज्ञापन

ईरान के पास 65.8 हजार और इजरायल के पास 35.9 हजार बख्तरबंद गाड़ियां हैं। ईरान के पास 1713 और इजरायल के पास 1300 टैंक हैं। ईरान के पास 3405 और इजरायल के पास 1100 आर्टिलरी है। ईरान के पास 551 और इजरायल के पास 611 एयरक्राफ्ट हैं। ईरान के पास 188 और इजरायल के पास 240 फाइटर जेट हैं। ईरान के पास 25 और इजरायल के 5 पनडुब्बियां हैं। ईरान के पास 7 युद्धपोत हैं और इजरायल के पास एक भी युद्धपोत नहीं है।

यह भी पढ़ें: तीसरा विश्व युद्ध छिड़ने के कितने आसार, ईरान के खिलाफ जंग में इजरायल का साथ क्यों देना चाहता है अमेरिका‌?

विज्ञापन

ईरान के पास पुराने मॉडल के टैंक, बख्तरबंद गाड़ियां हैं, जैसे T-72, जुल्फिकार, कर्रार और BMP-1 आदि। इनमें पुरानी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इजरायल के पास दुनिया के सबसे एडवांस्ड टेक्नोलॉजी वाले टैंक MK IV, M4 शेरमन और M22 हैं। नमार और ईतान जैसे एडवांस्ड बख्तरबंद गाड़ियां हैं। ईरान के पास 1979 से पहले बने MIG-29, F-4 फैंटम, F-14 टॉमकैट फाइटर जेट्स हैं। शाहेद-136 और मोहाजर-6 जैसे ड्रोन हैं, जो सस्ते दामों पर मिल जाते हैं। इजरायल के पास F-15, F-16, F-35 जैसे फाइटर जेट्स हैं, जो मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लेस हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola