Donald Trump On Israel Iran War : इजराइल और ईरान के बीच तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देश एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। इजराइल के मिसाइल अटैक में ईरान के कई लोग मारे गए। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सीजफायर वाले दावे को सिरे खारिज कर दिया। उन्होंने इस दावे को मनगढ़ंत बताया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर के लिए ईरान से संपर्क करने से मना कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि मैंने किसी भी तरह से, किसी भी रूप में ईरान से शांति वार्ता के लिए संपर्क नहीं किया है। यह सिर्फ और सिर्फ एक बहुत ही मनगढ़ंत, झूठी खबर है। अगर वे बात करना चाहते हैं तो उन्हें पता है कि मुझ तक कैसे पहुंचना है?
यह भी पढ़ें : इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद का हेडक्वार्टर तबाह, ईरानी मीडिया ने किया बड़ा दावा
ईरान को प्रस्ताव स्वीकार कर लेना चाहिए था : डोनाल्ड ट्रंप
उन्होंने आगे कहा कि ईरान को वही प्रस्ताव स्वीकार कर लेना चाहिए था, जो उनके सामने रखा गया था, जिससे बहुत सी जानें बच सकती थीं। ट्रंप ने कहा कि मैं ईरान और इजराइल के बीच सीजफायर नहीं चाहता हूं। कनाडा से लौटते हुए उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि मामले का असली अंत हो, जिसमें ईरान पूरी तरह से परमाणु हथियारों का त्याग कर दे। उन्होंने ये भी कहा कि इजराइल ने ईरान पर अपने हमले तेज कर दिए हैं। उन्होंने इशारा किया है कि अगले दो दिनों में नतीजे निकलेंगे।
ईरान की बढ़ी चिंता
इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद की घुसपैठ को लेकर ईरान की चिंता बढ़ गई है। ईरान ने जासूस के संदेह में दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया है। इजराइली हवाई हमलों के बाद तेहरान में 28 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन पर इजराइल के लिए काम करने का आरोप है। ये गिरफ्तारियां उन रिपोर्ट के बाद हुई हैं, जिनमें कहा गया है कि मोसाद के एजेंटों ने ईरान में हथियारों की तस्करी की और उनका इस्तेमाल ईरान के अंदर हमले के लिए किया।
यह भी पढ़ें : ‘ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है’, G7 बीच में छोड़कर वॉशिंगटन लौटे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
संबंधित खबरें
पोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 लोगों की मौत, कई घायल; संदिग्ध गिरफ्तार
3 mins ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
4 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
11 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
11 hrs agoLIVE: दार्जिलिंग में सैनिकों के साथ 'बड़ा खाना' में शामिल हुए रक्षा मंत्री
14 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
14 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
14 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
15 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 day agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines