Israel Iran Row: ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामनेई ने इजराइल को बड़ी धमकी दी है। शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के दौरान पांच साल बाद उन्होंने देश को संबोधित किया। इजराइल पर ईरान के हमले के बाद यह पहला मौका है, जब खामनेई ने देश को संबोधित किया है। खामनेई ने इस दौरान सभी मुस्लिम देशों से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर मुस्लिम साथ रहेंगे तो सबका भला होगा। इजराइल के खिलाफ जंग में ईरान हिजबुल्लाह के साथ खड़ा है। खामनेई ने कहा कि इजराइल के साथ इंतकाम लेकर रहेंगे, समय आने दीजिए। सभी मुस्लिम भाइयों को साथ रहते हुए अल्लाह के रास्ते पर चलना चाहिए। खामनेई ने कहा कि अरब के मुसलमानों पर अत्याचार हो रहा है। इसलिए एकजुट होकर इसका जवाब देना होगा।
ये भी पढ़ेंः हिजबुल्लाह का नया चीफ भी ढेर, इजरायल का बड़ा दावा, कुछ दिन पहले ही बना था सरगना
खामनेई ने कहा कि फिलिस्तीन के ऊपर दुश्मनों का कब्जा हो चुका है। लेकिन फिलिस्तीन को अपने हक की आवाज उठाने का अधिकार है। ईरान से लेबनान तक मुस्लिम देशों को एकजुट होना होगा। तभी उनके अधिकारों की रक्षा हो सकेगी। हम दुश्मनों को कभी भी उनके इरादों में कामयाब नहीं होने देंगे। खामनेई ने इजराइल को मुस्लिम देशों का दुश्मन बताते हुए कहा कि मुस्लिमों पर लगातार जुल्म हो रहा है। इजराइल ईरान ही नहीं, बल्कि यमन और फिलिस्तीन का भी दुश्मन है। इजराइल के साथ कुछ और देश भी शामिल हैं, जो शैतानी राजनीति को बढ़ावा देने में जुटे हैं। लेकिन ये लोग कभी अपने मंसूबों में सफल नहीं होंगे।
मुस्लिमों से की एकजुटता की अपील
खामनेई ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक मुस्लिम एक नहीं होंगे, दुश्मनों को हराया नहीं जा सकता। एकजुटता से अल्लाह के दिखाए रास्ते पर चलना होगा। प्यार और भाईचारा अपनाना होगा। तभी दुश्मन के इरादों को नाकाम किया जा सकता है। भाषण सुनने के लिए राजधानी तेहरान की ग्रैंड मस्जिद के बाहर हजारों की भीड़ नजर आई। कुछ लोग हिजबुल्लाह के पूर्व चीफ नसरल्लाह के फोटो लगे पोस्टर लेकर आए थे। इस दौरान लोगों ने हिजबुल्लाह के समर्थन में नारेबाजी भी की। मिसाइल हमले को लेकर खामनेई ने कहा कि दुश्मन को जवाब देना जरूरी थी।
ये भी पढ़ेंः IDF हेलिकॉप्टर पर हिजबुल्लाह ने दागी मिसाइलें, वापस लौटने पर किया मजबूर
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
5 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
7 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
8 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
11 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
13 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
13 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
14 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
15 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
16 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines