Video: मोसाद के 3 जासूसों को ईरान ने पकड़ा, दी फांसी की सजा
Author: Namrata Mohanty
Jun 25, 2025 03:07 PM IST
This browser does not support iframes.
Israel Iran War: ईरान-इजरायल वार के बीच सीजफायर का ऐलान हो चुका है। मगर इसके बाद भी आज सुबह इजरायली सेना के तीन एजेंट्स इदरीस अली, आजाद शोजाई और रसूल अहमद रसूल को फांसी की सजा दी है। ये एजेंट इजरायल की मोसाद एजेंसी के एजेंट्स बताए जा रहे हैं। नूर न्यूज एजेंसी के मुताबिक युद्ध के 12 दिनो में ईरान ने इजरायली सेना के करीब 700 लोगों को गिरफ्तार किया है। खबर के मुताबिक, रविवार को भी कुछ लोगों को फांसी की सजा दी गई थी। इन पर भी मोसाद के साथ जुड़े होने के आरोप लगे हैं। ये एजेंट्स मोसाद से जानकारी साझा किया करते थे।
तीन आरोपियों को फांसी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के उत्तर पश्चिमी शहर उरमिया में तुर्की से पास इन्हें फांसी दी गई है। ईरानी मीडिया के मुताबिक, सभी आरोपियों को नीली वर्दी पहनाई गई थी। इनकी कुछ तस्वीरें भी साझा की गई थी। हालांकि, ईरान पहले भी इजरायल और कई अन्य विदेशी सिक्रेट एजेंट्स को जासूसी के लिए गिरफ्तार कर मौत की सजा दी है।
ये भी पढ़ें- क्यों Complex 39A से ही लॉन्च हुआ Axiom-4? अंतरिक्ष में भेज चुका है 100 से ज्यादा स्पेस शटल