ईरान के आसमान में चक्कर लगा रहे इजराइली फाइटर जेट्स

इजराइल-ईरान संघर्ष का आज छठा दिन है। दोनों देशों के बीच संघर्ष अब भयावह हो चला है। अमेरिका ने मध्य एशियाई देशों में और अधिक फाइटर जेट तैनात करने का फैसला किया है। वहीं ट्रंप ने कहा कि ईरान के एयरस्पेस पर पूरा कंट्रोल हो गया है। हम जानते हैं कि खामेनेई कहां छिपे हैं, लेकिन अभी हम उन पर हमला नहीं करेंगे।

Israel Iran War LIVE Updates

Israel Iran War LIVE Updates

इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष अब युद्ध में बदल चुका है। दोनों के बीच संघर्ष का आज छठा दिन है। इंटरनेशनल एटोमिक एनर्जी एजेंसी ने पुष्टि की है कि ईरान की परमाणु सुविधा को निशाना बनाया गया है। उधर राष्ट्रपति ट्रंप का दावा है कि अमेरिका का ईरान के एयरस्पेस पर पूरा कंट्रोल हो गया है। उधर ईरान ने कहा कि उसने तेल अवीव में खुफिया केंद्र को निशाना बनाया है। ईरान ने मिसाइलों से इजराइल पर हमला किया है। राजधानी तेल अवीव में मोसाद के ऑफिस को निशाना बनाया गया है। ईरानी अधिकारियों के अनुसार ईरान में अब तक हुए हमलों में 220 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इजराइल मे अब तक 20 लोगों की मौत हुई है। वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर मंगलवार रात को तीन ट्वीट किए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका भी जल्द ही जंग में शामिल हो सकता है। प्रेसीडेंट ट्रंप ने व्हाइट हाउस में नेशनल सिक्योरिटी टीम के साथ बैठक की है। आइए ईरान और इजरायल के बीच छिड़े युद्ध से जुड़े आज दिनभर के लाइव अपडेट्स देखते हैं…

LIVE UPDATES

ईरान के आसमान में चक्कर लगा रहे इजराइली फाइटर जेट्स

ईरान के आसमान में इजराइल के लड़ाकू विमान चक्कर लगा रहे हैं। इजराइली फाइटर्स जेट्स ने ईरान के IRGC के दफ्तर पर एयरस्ट्राइक की। ये इलाका तेहरान से उत्तर पश्चिम में है। इरजराइल के रक्षा मंत्री Katz ने कहा कि तेहरान में तूफान मचा है। इजराइली हमलों में खामेनेई शासन का सबसे मजबूत दस्ता सीक्रेट पुलिस वाली उसकी आंतरिक सुरक्षा महकमे की बिल्डिंग को ध्वस्त कर दिया गया।

ईरान सुरक्षा बलों ने मोसाद के जासूस को किया गिरफ्तार, सुसाइड करने की कोशिश की

ईरान सुरक्षा बलों ने शाहर-ए-रे में इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के एक जासूस को गिरफ्तार किया। पकड़े जाने के बाद एजेंट ने साइनाइड की गोली चबाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने उसे ऐसा करने से रोक दिया।

Israel-Iran News LIVE Updates: तेहरान में अफरा-तफरी, हाईवे जाम

इजराइल के ताबड़तोड़ हमले के बाद ईरान की राजधानी तेहरान में अफरा-तफरी का माहौल है। राजधानी में आज आधे से ज्यादा बैंक बंद हैं। इजराइल के धमकी के बाद से ही लोगों का पलायन जारी है। पेट्रेाल पंप पर लंबी कतारें नजर आ रही हैं जबकि शहर से लगने वाले सभी हाईवे पर जाम जैसी स्थिति है।

Israel-Iran News LIVE Updates: ईरान ने पहली बार इजराइल पर दागी फतह मिसाइल

ईरानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने बुधवार सुबह इजराइल पर हमला करते हुए पहली बार फतह मिसाइल का इस्तेमाल किया। आईआरजीसी ने कहा कि इजराइल के आसमान पर अब इजराइल का कब्जा हो चुका है। ईरान की मिसाइलों ने इजराइल के एयर डिफेंस सिस्टम को भेद दिया है।

Israel-Iran News LIVE Updates: इजराइल ने ईरान पर किए 5 गुना अधिक हमले

इजराइल ने ईरान पर अब तक 5 गुना ज्यादा हमले किए हैं। अमेरिकी थिंक टैंक की रिपोर्ट के अनुसार 13 जून के बाद इजराइल ने ईरान पर 197 हवाई हमले किए हैं। जबकि ईरान ने इजराइल पर 39 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं।

Israel-Iran News LIVE Updates: यूएई के विदेश मंत्री ने यूएनएससी से की अपील

यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद ने यूएनएससी से अपील की है कि वह इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष को रोकने के लिए कदम उठाए। हालात गंभीर होते जा रहे हैं। अगर समय रहते कुछ नहीं किया गया तो इसका असर पूरे क्षेत्र में पड़ेगा।

Israel-Iran News LIVE Updates: इजराइल ने तेहरान पर दागी मिसाइलें

इजराइल ने बुधवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान पर हमला किया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम ने इजराइल की ओर से दागी गई मिसाइलों को मार गिराया है।

Israel-Iran News LIVE Updates: अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने टास्क फोर्स बनाई

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने पश्चिम एशिया में तेजी से बिगड़ते हालातों के बीच स्थिति पर नजर रखने के लिए एक टास्क फोर्स बनाई है। इसके साथ ही ट्रैवल एडवाइजरी जारी की गई है जिसमें किसी भी अमेरिकी को ईरान की यात्रा करने से मना किया गया है।

Israel-Iran News LIVE Updates: ब्रिटेन के फाइटर जेट्स तैनात

अमेरिका के बाद ब्रिटेन ने भी मिडिल ईस्ट में फाइट्र जेट्स को तैनात करने का फैसला किया है। ब्रिटेन के रक्षा सचिव ने कहा कि ब्रिटिश लोगों की सुरक्षा के लिए ये फैसला लिया गया है।

Israel-Iran News LIVE Updates: इजराइल ने ईरान की मिसाइल फैसिलिटी पर किया हमला

इजराइल ने पिछली रात ईरान के ऑयल डिपो के अलावा खोजर स्थित मिसाईल बनाने वाली फैसिलिटी पर भी फाइटर जेट्स से धावा बोला है। इजराइल के आकलन के अनुसार ईरान के पास अभी भी लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों की करीब 2000 का स्टॉक है।

Israel-Iran News LIVE Updates: हम Israel पर कोई दया नहीं दिखाएंगे- अली खामेनेई

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने एक बड़ी चेतावनी जारी की। उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा: "हैदर महान के नाम पर, युद्ध शुरू होता है।" एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा - हमें Israel को मजबूत जवाब देना चाहिए। हम Israel पर कोई दया नहीं दिखाएंगे।

Israel-Iran News LIVE Updates: अमेरिका ने 40 हजार सैनिकों को हाई अलर्ट रहने को कहा

न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार अगर अमेरिका जंग में शामिल होता है तो ईरान की योजना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह बर्बाद कर दिया जाए। ताकि तेल व्यापार को प्रभावित किया जा सके और कीमतें तुरंत बढ़ जाएं। उधर अमेरिका ने यूएई, जॉर्डन, सऊदी समेत पूरे क्षेत्र में अपने सैन्य ठिकानों पर तैनात 40 हजार सैनिकों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है।

Israel-Iran News LIVE Updates: ईरान ने दागी फत्ताह मिसाइलें

ईरान की न्यूज एजेंसी मेहर के अनुसार ईरान ने बुधवार सुबह इजराइल पर फत्ताह मिसाइलें दागी हैं।

Israel-Iran News LIVE Updates: ईरान ने जारी की चेतावनी

टाइम्स ऑफ इजराइल ने ईरानी समाचार एजेंसियों के हवाले से बताया कि ईरान के आईआरसीजी ने तेल अवीव के कुछ इलाकों को खाली करने को लेकर चेतावनी जारी की है। चेतावनी को हिब्रू भाषा में लिखा गया है। यह चेतावनी ठीक वैसी ही है जैसी इजराइल ने फारसी में तेहरान के लिए जारी की थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ