हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Israel Iran War: इजराइल ने ईरान के 2 करीबी राष्ट्रों पर भी बरसाईं मिसाइलें, जानें ताजा अपडेट

Israel Iran War Live Update: इजराइल ने ईरान के इस्फहान शहर में मिसाइल और ड्रोन से हमला कर दिया। हमले के बाद ईरान ने 3 एयरपोर्ट पर उड़ानें डायवर्ट कर दी। वहीं रिपोर्ट में सामने आया कि इजराइल ने हमले से 24 घंटे पहले अमेरिका को इसकी जानकारी दी थी।

विज्ञापन
इजराइल ने ईरान के इस्फहान शहर पर किया हमला.

Israel Iran War Live Update: इजराइल ने ईरान पर बड़ा हमला बोला है। अमेरिकी मीडिया ने दावा करते हुए कहा कि ईरान के इस्फहान एयरपोर्ट के बाद तेज आवाज में धमाके सुने गए हैं। बता दें कि इजराइल ने ईरान पर पलटवार करते हुए हमला किया है। इससे पहले 14 अप्रैल को ईरान ने इजराइल के शहर पर हमला किया था। दोनों देशों के बीच तनाव की शुरुआत 1 अप्रैल को हुई थी जब इजराइल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में ईरानी दूतावास पर हमला किया था। इस हमले में ईरानी सेना के 3 कमांडर समेत 11 लोग मारे गए थे। इस हमले के बाद ईरान ने इजराइल को हमले की चेतावनी दी थी।

पढ़ें दोनों देशों के तनाव से जुड़े Live अपडेट्स:

इजराइल ने ईरान के अलावा सीरिया और इराक पर भी मिसाइलों से हमला किया। जानकारी के अनुसार ईरान के इस्फहान शहर में एयरस्ट्राइक की। इसके अलावा इराक की राजधानी बगदाद बिल्डिंग पर निशाना साधा। इमारत में उच्चस्तरीय मीटिंग हो रही थी। जिसमें ईरानी सेना के गार्ड भी शामिल थे। ईरान और इराक के अलावा इजराइल ने सीरिया के अस सुवेदा और दारा प्रांतों में ईरानी सेना के अड्डों को निशाना बनाया।

ईरानी समाचार एजेंसी मेहर ने कहा कि इस्फहान शहर के हवाई अड्डे के पास हमले की सूचना के बाद अब शहर पूरी तरह शांत और सुरक्षित है। लोग अपना सामान्य जीवन जी रहे हैं। जिसमें शहर के मुख्य चौराहे पर यातायात नजर आ रहा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस्फहान शहर में कुछ घंटे पहले धमाके की आवाजें सुनी गई थीं। इस दौरान कई ड्रोन को मार गिराया गया।

इस बीच खबर है कि ईरान ने उड़ानों पर लगी रोक हटा ली है। ईरान ने 2 एयरपोर्ट खुमैनी और मेहराबाद में सेवाएं फिर से चालू कर दी हैं। ईरानी न्यूज एजेंसी एन्तेखाब न्यूज ने बताया कि तेहरान के घरेलू एयरपोर्ट मेहराबाद में उड़ानें शुरू हो गई हैं।

इस हमले की जानकारी अमेरिकी टीवी चैनल एबीसी न्यूज ने दी। धमाकों के बाद इस्फहान, तेहरान समेत 3 एयरपोर्ट की कई उड़ानों को डायवर्ट किया गया और सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। उधर ऑस्ट्रेलिया ने अपने नागरिकों को दोनों देशों से निकलने की सलाह दी है। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि हमलों के कारण कई एयरपोर्ट बंद हो सकते हैं। साथ ही उड़ाने रद्द की जा सकती है।

इस बीच दावा किया जा रहा है कि इजराइल के रक्षा मंत्री ने हमले से 24 घंटे पहले अमेरिका के रक्षा मंत्री को इसकी जानकारी दी थी। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका से ईरान से कहा कि इजराइल हम पर 1-2 दिन में हमला करने वाला है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें