Israel-Iran Conflict : इजरायल और हमास के बीच अभी युद्ध थमा नहीं है। इस बीच ईरान भी इजरायल पर अटैक करने के लिए तैयार है। ईरानी नौसेना के कमांडो ने समुद्र में एक इजरायली जहाज को बंधक बना लिया है, जिसमें 17 भारतीय नागरिक सवार हैं। इसे लेकर एक वीडियो भी सामने आया है।
ईरान ने एमएससी एरीज नाम के एक जहाज को कब्जे में लिया है। यह जहाज यूएई से मुंबई के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट के लिए आ रहा था। इस बीच ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कोर के कमांडो ने जहाज को हाईजैक कर लिया। बताया जा रहा है कि इस जहाज में 17 भारतीय नागरिक भी सवार हैं। हालांकि, उन्हें लेकर अभीतक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें : देश में Mutton पर मचा सियासी बवाल, ओडिशा में क्यों खुलेआम चल रही मटन-चावल की दावत
जहाज में लगा था पुर्तगाली झंडा
सूत्रों का कहना है कि इस जहाज का मालिक एक इजरायली है, जिसकी कंपनी लंदन में स्थित है। इसमें पुर्तगाल का झंडा लगा हुआ था। ईरान द्वारा कब्जे में लिए जहाज को लेकर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हथियारबंद कमांडो हेलीकॉप्टर से जहाज पर उतरते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, News 24 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
ईरान-इजरायल के बीच जंग के हालात
हमास के साथ जारी युद्ध के बीच इजरायल और ईरान में भी तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सीरिया के दमिश्क में मौजूद ईरान के दूतावास पर अटैक किया गया था। ईरान इसके लिए इजरायल को जिम्मेदार मान जा रहा है। इस बीच ईरान ने हमले की दुश्मनी निकालने की कसम खाई है।
यह भी पढ़ें : कंगना रनौत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे विक्रमादित्य सिंह, मां प्रतिभा सिंह ने किया ऐलान
भारत सरकार ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत सरकार ने भी ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को ईरान और इजरायल की यात्रा न करने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने दोनों देशों में मौजूद अपने लोगों को भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने को कहा है।
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
5 mins agoUS Midterm Election Results: भारतीय मूल के नेताओं का कैसा रहा प्रदर्शन?
10 mins agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
1 hr agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
2 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
3 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
5 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
6 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
7 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
7 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines