---विज्ञापन---

दुनिया

Israel Iran War: ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर क्या असर पड़ेगा? 2 दिन से दोनों देशों में चल रही जंग

Israel Iran War Impact: इजरायल और ईरान में छिड़ी जंग का भारत पर काफी असर पड़ेगा। जंग लंबी चली तो भारत को आर्थिक और व्यापारिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। भारत के लिए एक मुश्किल स्थिति तब बन सकती है, जब दोनों में किसी साथ देगा भारत, यह सवाल आएगा, क्योंकि इजरायल जंग लंबी चलने का संकेत दे चुका है।

Israel Iran War Impact: ईरान और इजरायल एक दूसरे के कट्टर दुश्मन हैं। दोनों के बीच लंबे समय से तकरार चल रही है, जिसने अब जंग का रूप ले लिया है। जी हां, ईरान और इजरायल के बीच 2 दिन से जंग छिड़ी हुई है, क्योंकि इजरायल और अमेरिका नहीं चाहते कि ईरान परमाणु हथियार बनाए। हालांकि इस बार छिड़ी जंग में अमेरिका ने इजरायल का साथ नहीं देने का दावा किया है, लेकिन पूरी दुनिया जानती है कि अमेरिका और इजरायल दोनों अच्छे दोस्त हैं।

2 दिन से इजरायल मिसाइल और ड्रोन अटैक करके ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले कर रहा है। इजरायल ने चेतावनी दी है कि ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे। ईरान के साथ जंग लंबी चल सकती है। इजरायल के दावे से भारत की मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि ईरान और इजरायल दोनों के साथ भारत के अच्छे रिश्ते हैं। दोनों देशों से भारत व्यापार करता है। जंग छिड़ने से भारत में आयात और निर्यात पर काफी असर पड़ेगा। भारत को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

तेल के दामों में लग सकती है आग

बता दें कि इजराइल और ईरान के साथ भारत के अच्छे संबंध हैं। भारत और ईरान कई उत्पादों का बिजनेस करता है। भारत से ईरान को कृषि उत्पाद, मीट, स्किम्ड मिल्क, छाछ, घी, प्याज, लहसुन और डिब्बाबंद सब्जियां मिलती हैं। ईरान से भारत को तेल, मिथाइल अल्कोहल, पेट्रोलियम पदार्थ, खजूर और बादाम मिलता है। अगर ईरान और इजरायल में जंग छिड़ी तो ईरान के रास्ते आने वाले तेल की सप्लाई पर असर पड़ेगा। ईरान के रास्ते होने वाले सभी तरह के व्यापार प्रभावित होंगे। आयात-निर्यात होने वाली चीजों के दाम बढ़ सकते हैं। क्योंकि दोनों देशों से भारत के अच्छे संबंध हैं, इसलिए ईरान-इजरायल युद्ध में भारत न्यूट्रल रहेगा। न्यूट्रल बयान जारी करेगा।

 

---विज्ञापन---

भारत पर प्रभाव इन मामलों में भी देखा जाएगा…

---विज्ञापन---

प्रवास: भारत के लाखों नागरिक रहकर ईरान और इजरायल में आजीविका कमा रहे हैं। युद्ध अगर फैला तो इनके जान माल को खतरा होगा।

ईंधन: भारत और ईरान के बीच भारी मात्रा में ऊर्जा का आयात होता है, जिसकी कीमत बढ़ने की संभावना है।

---विज्ञापन---

समुद्री व्यापार: शिपिंग में बाधाएं आ सकती हैं, क्योंकि खतरे से बचने के लिए जहाजी बेड़े बड़े रूट लेने को तैयार हो जाएंगे।

विमान सेवाएं: एयरस्पेस बंद होने और लंबा रूट अपनाने से उड़ानों में बाधा आएगी। ज्यादा ईंधन की खपत होगी और यात्राएं ज्यादा खर्चीली साबित होंगीं।

First published on: Jun 14, 2025 08:55 AM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola